दुर्गाष्टमी पर मां जालपा का आशीर्वाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिग्विजय सिंह, शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन
चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर्व पर शुभ मुहूर्त में आज कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया।

राजगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी पारा हाई है। पहले चरण के चुनाव में अब 2 दिन शेष बचे हैं, वहीं तीसरे चरण के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर्व पर शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री पत्नी अमृता के साथ जालपा माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से माता जालपा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने हनुमान मंदिर में भी पूजा किया।
नामाकंन भरने के बाद दिग्विजय सिंह राजगढ़ से सीधे सारंगपुर तहसील में स्थित प्रसिद्ध भैसवा माता मंदिर जाने के लिए रवाना होंगे। जहां दोपहर 3 से 6 बजे तक यज्ञ में शामिल होंगे।