दिवाली के दिन अलीराजपुर में खूनी संघर्ष, पंचायत के दौरान चले धारदार हथियार, चार लोगों की हत्या

लड़का-लड़की के बीच प्रेम संबंध को लेकर था पुराना विवाद, विवाद सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत, पंचायत के दौरान माहौल बिगड़ा और एक दूसरे के खून के प्यासे हुए दोनों पक्ष

Updated: Nov 05, 2021, 05:45 AM IST

Photo Courtesy: Patrika
Photo Courtesy: Patrika

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में दिवाली के मौके पर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। या है। एक ओर जब प्रदेश में हर्षोल्लास से दिवाली मनाया जा रहा था, यहां लोग एक दूसरे के खून के प्यासे थे। दिवाली के शाम हुए इस खूनी झड़प में चार लोगों की मौत हो गई। विवाद का कारण प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

मामला अलीराजपुर जिले के चांदपुर थाना अंतर्गत बोकडिया गांव की है। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की के प्रेम संबंध की वजह से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद का हल ढूंढने के लिए दिवाली के दिन पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर मामला बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: गुना में कंटेनर से टकराई मिनी बस, तीन लोगों की ज़िंदा जलने से मौत

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोग वहां पारंपरिक धारदार हथियार लेकर पहुंचे थे। नतीजतन जुबानी जंग का जगह हथियारों ने ले लिया और वे एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। झड़प के बाद पुलिस को इस घटना की सूचना पहुंची। पुलिस ने मौके से 4 लोगों का शव बरामद किया है, जिनके शरीर पर धारदार हथियारों से काटे जाने के निशान हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

होशंगाबाद में ट्रिपल मर्डर

उधर होशंगाबाद में दिवाली के दिन ट्रिपल मर्डर में सनसनी मचा दी है। होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में पति, पत्नी और बच्चे की बेरहमी से दिवाली के दिन हत्या कर दी गई। दंपत्ति और बेटे की हत्या गला काटकर की गई। हत्या किसने और क्यों किया इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल घर को सील कर FSL टीम को बुलाया गया है।