Gwalior Road Accident: कांग्रेस नेता बालेंदु शुक्ल और भगवान सिंह यादव सड़क दुर्घटना में घायल
Congress Leaders Injured: कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल और भगवान सिंह यादव सड़क दुर्घटना में घायल, कमलनाथ की सभा में शामिल होने डबरा जा रहे थे
                                    भोपाल। कांग्रेस के दो बड़े नेता बालेंदु शुक्ल और भगवान सिंह यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। कांग्रेस की रैली में शामिल होने जा रहे दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार थे। जिस गाड़ी में वे सवार थे,वो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान सिंह यादव और बालेंदु शुक्ल कमल नाथ की रैली में शामिल होने जा रहे थे। दोनों नेताओं का एक्सीडेंट ग्वालियर के डबरा रोड पर हुआ। दोनों नेताओं को चोटें आई हैं। चोट आने से भगवान सिंह यादव का कपड़ा लहू - लुहान हो गया है। 
कमल नाथ आज डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में रैली करने जा रहे हैं। राजे का मुकाबले उनकी रिश्तेदार और कांग्रेस की बागी नेता इमरती देवी से होना है।  
 




                            
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
                                    
                                
                                    
                                    
                                    
								
								
								
								
								
								
								
								
								
								