MP में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

ग्वालियर चंबल क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक ओले गिरे, वहीं छह ज़िलों में कुल आठ लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई

Publish: Mar 18, 2023, 08:04 AM IST

भोपाल। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में मेघ लोगों पर कहर बनकर बरसा। ग्वालियर चंबल में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जबकि आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश भर में कुल आठ लोगों की मौत हो गई। 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल के शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया में शुक्रवार शाम को जमकर ओले गिरे। करीब पंद्रह मिनट तक लगातार हुई ओलावृष्टि की चपेट में दर्जनों गांव आ गए। जिससे बड़े स्तर पर किसानों की फसलें प्रभावित हो गईं। 

बीते दिन प्रदेश में बड़े बड़े आकार में ओले गिरे। सड़कों पर ओले बर्फ की बिछी चादर के जैसे दिखने लगे। लेकिन बर्फ की यह चादर किसानों के भारी नुकसान की सूचक बनकर आई। ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को तहस नहस कर दिया। 

दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में कई जगहों पर मेघ मौत का सूचक बनकर भी आया। प्रदेश के छह अलग अलग ज़िलों में आकाशीय बिजली ने कुल आठ लोगों की जान ले ली। यह मौतें नर्मदापुरम, रतलाम, रायसेन, धार, अशोकनगर, बैतूल और सागर में हुई। ग्वालियर चंबल में ओलावृष्टि के साथ साथ निमाड़ क्षेत्र में भी वर्षा हुई।