Rewa : जीप पर लटके यात्री ट्रक की चपेट में आए 2 की मौत

Road Accident : गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग, आरोपी ड्राइवर फरार

Publish: Jun 29, 2020, 09:33 PM IST

File photo                    Photo courtesy : patrika
File photo Photo courtesy : patrika

रीवा में एक ओवरलोडेड जीप में बाहर लटक रही दो सवारियां ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन यात्री घायल हो गए, घायलों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गुस्साए लोगों ने चक्काजाम किया, ट्रक में लगाई आग

हादसा रीवा के हनुमना थाने के सरदमन पहाड़ के पास हुआ। जीप सवारी लेकर मऊगंज से हनुमना जा रही थी। जीप फुल थी, जिसके कारण दो यात्री जीप के बाहर लटककर सफर कर रहे थे। तभी अचानक बगल से गुजरे एक ट्रक ने यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। लटककर सफर कर रहे दोनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक एक खेत में जा घुसा। जिसे छोड़कर आरोप ड्राइवर फरार हो गया। तभी कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।