अलीराजपुर में दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

अलीराजपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Publish: May 16, 2024, 11:29 AM IST

अलीराजपुर। अलीराजपुर जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना चंद्रशेखर आजाद नगर थाने का है। दरअसल, यहां दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि घटना भाभरा-दाहोद मार्ग पर हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की सांस थम गई। मृतकों में एक तीन साल का मासूम भी शामिल है। जबकि दो लोग घायल हो गए।

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। दोनों घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।