दिल्ली वालों को मिली बड़ी राहत, कोरोना केस कम होते ही वीकेंड कर्फ्यू खत्म, ऑड-ईवन से मिली छूट

दिल्ली में DDMA ने शादी समारोह में 200 लोगों के शामिल होने की छूट दी, सरकारी दफ्तर, सिनेमाघर और रेस्टोरेंट आधी क्षमता से खुलेंगे, नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा

Updated: Jan 27, 2022, 09:47 AM IST

Photo Courtesy: India tv
Photo Courtesy: India tv

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना को लेकर लगी कड़ी पाबंदियों को खत्म करने का फैसला लिया गया है। DDMA ने कोरोना पाबंदियों से बड़ी राहत दे दी है। दिल्ली में जारी ऑड-ईवन नियम हटा लिया गया है। शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक लगने वाला वीकेंड कर्फ़्यू भी खत्म कर दिया गया है। अब दिल्ली में केवल नाइट कर्फ़्यू जारी रहेगा। दिल्ली के सिनेमाघर और होटल रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। वहीं शादी समारोह में भी 200 लोगों को शामिल होने की परमीशन होगी।

दिल्ली में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में होने के बाद यह फैसला लिया गया है। गुरुवार को दिल्ली में करीब 5,000 मरीज मिले हैं। दिल्ली की मौजूदा पॉजिटिवी रेट 10% से कम हो गई है। दिल्ली के सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। वहीं DDMA में स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को फिलहाल बंद रखने का  फैसला कायम रखा है। संभवत: अगली बैठक में इस पर कोई फैसला लिया जा सकेगा।

और पढ़ें: ब्रिटेनवासियों को मिली मास्क से मुक्ति, सरकार ने कोविड पास की अनिवार्यता भी खत्म की

लोगों से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। संस्थानों को कहा गया है कि कोरोना नियमों को सख्ती से लागू करवाया जाएगा। देश में बीते 24 घंटों में 2 लाख 86 हजार 384 नए संक्रमित मिले हैं। 573 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 3.06 लाख लोग ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 22.02 लाख है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 5760 केस दर्ज हुए और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया है।