Bihar Election Results Live: NDA की आंधी में बुझी लालटेन, कांग्रेस को सिर्फ 6 सीट पर बढ़त

देश भर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बिहार में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिकॉर्ड दसवीं बार शपथ ले पाएंगे या बीजेपी कोई नया खेल करने जा रही है।

Updated: Nov 14, 2025 05:56 PM IST

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। आज सुबह 8 बजे से राज्य के 46 काउंटिंग सेंटरों पर मतगणना जारी है। राज्य में NDA भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। रुझानों के मुताबिक भाजपा 94 सीट जबकि जेडीयू 84 सीट पर आगे है। लोजपा असर 19 सीट कर आगे है। HAM पांच और RLMP भी चार सीट पर आगे है।

महागठबंधन के दल शर्मनाक हार की ओर बढ़ रहे हैं। राजद सिर्फ 25 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस महज दो सीट पर आगे है। CPIML दो जबकि सीपीई एक सीट कर आगे है। मुकेश सहनी की पार्टी VIP खाता भी खोलने में असफल रही है। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज भी एक भी सीट हासिल करती नहीं दिख रही है।

बिहार में दो चरणों में हुए मतदान में पहली बार रिकॉर्ड 67% से अधिक वोटिंग हुई है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत 9% ज्यादा रहा है। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में राज्य के 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीट पर हुए मतदान में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 69.12 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में पहली बार इतनी ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं इस बार राज्य की महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले में 9 फीसदी अधिक मतदान किया है। 

बिहार में NDA को बंपर बहुमत

NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 84 सीट पर आगे है। यानी नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 94 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

महागठबंधन में राजद 24 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 3 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी का भी फिलहाल खाता नहीं खुला है। शाम 6 बजे पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी दफ्तर जाएंगे।

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रही हैं।

AIMIM तीन सीटों पर आगे

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बिहार की तीन सीटों- कोचाधामन, अमौर और बाइसी पर आगे: निर्वाचन आयोग

जनसुराज न नहीं खुलता दिख रहा खाता

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज रुझानों में किसी भी सीट पर लीड करती नहीं दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

राघोपुर से तेजस्वी आगे

राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा लीड कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम सिन्हा ने की पूजा

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बिहार चुनाव 2025 के लिए मतगणना शुरू होने से पहले अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बिहार बदलाव की ओर अग्रसर: RJD

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राजद नेता मनोज झा ने कहा, "बिहार बदलाव की तरफ अग्रसर है। दोपहर के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएंगे। बदलाव तेजस्वी के नेतृत्व में, महागठबंधन के साथ..."

हमें 200 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी: भाजपा

बिहार चुनाव 2025 की मतगणना से पहले, बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा, 'हम सभी को पूरा विश्वास है कि इस बार एनडीए की सीटें 2010 के चुनावों के आसपास होंगी। एनडीए सरकार बनाने जा रहा है। हमें 200 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी।' उन्होंने यह भी कहा, 'वे (राजद) अभी भी जंगलराज की अपनी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। राजद जंगलराज का प्रतीक है