महंगाई हटाओ महारैली: जयपुर पहुंचे सोनिया-राहुल, मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा, सामने लाखों की भीड़
विद्याधर स्टेडियम में शुरू हुई कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली, लाखों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब, सचिन पायलट, अजय माकन व अन्य नेताओं ने किया संबोधित, थोड़ी देर में होगा सोनिया और राहुल गांधी का संबोधन
जयपुर। महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए जयपुर में कांग्रेस ने आज महारैली का आयोजन किया है। महंगाई हटाओ महारैली को संबोधित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी जयपुर पहुंच चुके हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां दोनों नेताओं का स्वागत किया। अब से थोड़े ही देर में सोनिया और राहुल गांधी का संबोधन होगा।
LIVE: #MehangaiHataoRally at Jaipur, Rajasthan. https://t.co/84fnjJCAVp
— Congress (@INCIndia) December 12, 2021
महारैली स्थल पर 3 मंच बगाये गए हैं। बीच में मुख्य मंच बनाया गया है जहां से कांग्रेस नेता लोगों को संबोधित कर रहे हैं। युवा कांग्रेस नेता सचिन पायलट, अजय माकन, सीएम भूपेश बघेल, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों का संबोधन हो चुका है। सोनिया गांधी व राहुल गांधी मुख्य मंच पर मौजूद हैं जहां उनके साथ कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, सभी सीडब्ल्यूसी मेंबर्स, सीएलपी लीडर्स, व पूर्व सीएम मौजूद हैं। सभी प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्ष, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी इसी मंच पर बैठे हुए हैं।
जयपुर की 'महंगाई हटाओ रैली' में ढोल-नगाड़ों की गूंज से भाजपाई हुकूमत दहल जाएगी।
— Congress (@INCIndia) December 12, 2021
'महंगाई हटाओ रैली' में उठी बुलंद आवाज महंगाई से निजात दिलाएगी।। #MehangaiHataoRally pic.twitter.com/CuVhtOiwpn
उधर अन्य मंच पर गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्री, दूसरे राज्यों से आए मंत्री, AICC सचिव, लोकसभा सांसद व राज्यसभा सांसदों को बिठाया गया है। इस महारैली का जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 11 बजे से रैली शुरू होने के पहले वहां मौजूद लोग नाच गाना व नारेबाजी करते देखे गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहनी महिलाएं भी आई हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रियंका गांधी के पहुंचते ही महिलाओं ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे के साथ कांग्रेस महासचिव का स्वागत किया।
जयपुर में 'महंगाई हटाओ रैली' में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे की गूंज सुनाई दे रही है।
— Congress (@INCIndia) December 12, 2021
भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ महिला शक्ति भी लड़ाई लड़ रही है। #JanJagranWithCongress pic.twitter.com/IySLbw0Muz
केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जयपुर की ऐतिहासिक महंगाई हटाओ रैली में पहुंची महिला शक्ति का जोश बता रहा है कि दिल्ली में बैठी हुकूमत का अहंकार टूटेगा।#JanJagranWithCongress pic.twitter.com/qzp9naXOUm
— Congress (@INCIndia) December 12, 2021
मंच पर फिलहाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, राज्यसभा सांसद भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ, वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, ओमान चांडी, वी. नारायणसामी, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पवन कुमार बंसल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी., लालजी देसाई, बालासाहेब थोराट और पश्चिम बंगाल के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।