Congress Protests Live Update: राहुल गांधी ने कहा, किसानों को ख़त्म करने वाले क़ानून लेकर आई मोदी सरकार
Congress Against Farm Laws: कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ कांग्रेस का देश भर में अभियान, Speak Up For Kisan Adhikar यानी किसानों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने की अपील
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में लेना शर्मनाक: कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा है कि किसानों के समर्थन में राजभवन पर प्रदर्शन करने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में लिया जाना शर्मनाक और निंदनीय है। पार्टी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार अगर सोचती है कि वो हिरासत में लेकर किसानों की आवाज का दमन कर लेगी तो ये उसकी गलत सोच है। अन्नदाता की आवाज तानाशाह शासक कभी रोक नहीं पाये हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना निंदनीय व शर्मनाक कृत्य है। आदित्यनाथ सरकार अगर सोचती है कि वो हिरासत में लेकर किसानों की आवाज का दमन कर लेगी तो ये उसकी गलत सोच है।
— Congress (@INCIndia) January 15, 2021
अन्नदाता की आवाज तानाशाह शासक कभी रोक नहीं पाये हैं।#SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/FK42xwmLAp
जंतर मंतर के धरने में भी शामिल हुए राहुल और प्रियंका
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली के जंतर मंतर भी गए। जहां वे कृषि कानूनों के खिलाफ जारी कांग्रेस सांसदों के धरने में भी शामिल हुए। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर एक बार फिर से तीखा हमला किया। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों को खत्म करने के लिए ही तीनों कृषि कानून लेकर आई है। उन्होंने कहा कि अगर इन कानूनों को अभी नहीं रोका गया तो देश के बाकी सेक्टर्स में भी सरकार ऐसा ही करेगी। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों का सम्मान नहीं करते। लेकिन किसान अपने अधिकारों के लिए लड़ने में न तो डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे।
मोदी सरकार किसानों पर आक्रमण कर रही है : राहुल गांधी
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार और उनके दो-तीन उद्योगपति मित्र किसानों पर आक्रमण कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि बीजेपी ने पहले किसानों की जमीन छीनने की कोशिश की थी, तब कांग्रेस ने उन्हें रोका था। कांग्रेस आज भी किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रही है। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार जो तीन कानून लेकर आई है ये किसानों की मदद करने वाले नहीं बल्कि उन्हें खत्म करने वाले कानून हैं।
जब मोदी सरकार किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही थी; तब हमने उन्हें रोका था। मोदी सरकार एक बार फिर से किसानों पर आक्रमण कर रही है: श्री @RahulGandhi #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/idgg0bDVBa
— Congress (@INCIndia) January 15, 2021
लखनऊ में राजभवन पर प्रदर्शन करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

तीनों कृषि कानूनों और बढ़ते तेल के दाम को लेकर राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए नेताओं में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और एमएलसी दीपक सिंह शामिल हैं। इन गिरफ्तारियों के बाद कांग्रेस ने कहा है कि डरी हुई योगी सरकार पुलिस को आगे करके जनता की आवाज को दबाना चाहती है।
तीनों काले कृषि कानून और बढ़ते तेल के दाम को लेकर राजभवन का घेराव करने जा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी, एमएलसी दीपक सिंह जी, दिलप्रीत जी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 15, 2021
डरी हुई योगी सरकार पुलिस को आगे करके जनता की आवाज को दबाना चाहती है।#SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/iAFM472Onf
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका गांधी की अगुवाई में निकले जुलूस की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे आंदोलन की झलक मिल रही है।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Few glimpses of March. <a href="https://twitter.com/hashtag/SpeakUpForKisanAdhikar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#SpeakUpForKisanAdhikar</a> <a href="https://t.co/zWaSw5amx2">pic.twitter.com/zWaSw5amx2</a></p>— Delhi Congress (@INCDelhi) <a href="https://twitter.com/INCDelhi/status/1349990685999435776?ref_src=twsrc%5Etfw">January 15, 2021</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
राहुल गांधी-प्रियंका की मौजूदगी से जोश में भरे कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली में कांग्रेस का मार्च राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जुलूस में मौजूद हैं। दोनों नेताओं की मौजूदगी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त जोश नज़र आ रहा है। वे जमकर नारेबाज़ी कर रहे हैं।
March begins! #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/I5vxA7yrWs
— Delhi Congress (@INCDelhi) January 15, 2021
तीनों काले क़ानून वापस ले मोदी सरकार: अनिल चौधरी
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन का मकसद देश के किसानों को उनके अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कानून वापस कराने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रही है।
President @Ch_AnilKumarINC Ji addresses media ahead of LG House gherao. #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/djQqJHbiSG
— Delhi Congress (@INCDelhi) January 15, 2021
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलााफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में देश भर में मुहिम छेड़ दी है। इस अभियान के तहत आज कांग्रेस देश भर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन आयोजित कर रही है। इसी मुहिम के तहत दिल्ली में कांग्रेस ने लेफ्टिनेंट गवर्नर के निवास का घेराव करने का एलान किया है। दिल्ली में कांग्रेस के इस प्रदर्शन की अगुवाई खुद राहुल गांधी करेंगे। इसके लिए हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर उतर चुके हैं।
Ahead of the LG House Gherao. #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/0ZtG6HNhjv
— Delhi Congress (@INCDelhi) January 15, 2021