Congress: पूर्व सांसद अजय कुमार आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में लौटे
AAP: पूर्व कांग्रेस नेता अजय कुमार ने फिर थामा कांग्रेस का दामन, पिछले साल पार्टी नेताओं से मतभेद के बाद वे आम आदमी पार्टी में हुए थे शामिल

नई दिल्ली। पूर्व आईपीएस अधिकारी व पूर्व सांसद अजय कुमार आम आदमी पार्टी को छोड़कर दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अजय कुमार राहुल गांधी के करीबी लोगों में गिने जाते थे। लेकिन पार्टी नेताओं से मदभेद के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।
कांग्रेस में दोबारा अपनी वापसी को लेकर अजय कुमार का कहना है कि वह राहुल गांधी से प्रेरित हुए हैं। अजय ने कहा, “अन्याय और संस्थागत कब्जा के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं। मैं राहुल गांधी से प्रेरित था और आज मैंने कांग्रेस में वापस जाने का फैसला लिया है।”
पूर्व सांसद अजय कुमार की पार्टी में वापसी को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा, “अजय कुमार आपका स्वागत है। जहां तक मेरा मानना है आपने कांग्रेस को कभी नहीं छोड़ा था।'
Welcome back @drajoykumar. You had never actually left as far as I was concerned. https://t.co/PPG4jJ1Yow
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 27, 2020
आपको बता दें कि अजय कुमार 1962 में कर्नाटक के मैगलोर में जन्में थे। उनकी स्कूली शिक्षा हैदराबाद में हुई। अजय शुरू से ही पढाई में अव्वल रहे।1985 में उन्होंने पांडिचेरी के जवारहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट एजूकेशन एंड रिसर्च से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। उसके फौरन बाद 1986 में उन्होंने यूपीएससी एग्जाम क्रेक किया और अपने पहले ही प्रयास में आईपीएस बन गए। उन्होंने पटना और जमशेदपुर में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दी। वे 2011 में 15वी लोकसभा के उपचुनाव में जमशेदपुर से झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लडे और संसद चुने गए।वे 2014 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें झारखंड कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।साल 2019 में उन्होंने आम आदमी पार्टी को जॉइन किया था। और अब 2020 में पुनः उन्होंने कांग्रेस में वापसी की है।