उनकी दूरदर्शिता ने बदला लाखों भारतीयों का जीवन, मनमोहन सिंह के निधन पर सोनिया गांधी का भावुक संदेश
सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह अपने व्यवहार में बहुत ही सौम्य थे, लेकिन अपनी गहरी मान्यताओं में बहुत दृढ़ थे। सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता गहरी और अटूट थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर एक शोक संदेश जारी किया है। संदेश में उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक ऐसे नेता को खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता के प्रतीक थे, जिन्होंने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की।
सोनिया गांधी ने आगे लिखा कि वे कांग्रेस पार्टी के लिए एक उज्ज्वल और प्रिय मार्गदर्शक, उनकी करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों के जीवन को बदल दिया और उन्हें सशक्त बनाया। उन्हें भारत के लोगों द्वारा उनके पाक दिल और तेज जहन के लिए प्यार किया जाता था। उनकी सलाह और विचारों को हमारे देश के राजनीतिक हलकों में बेहद गंभीरता और उत्सुकता से देखा-सुना जाता था और उनका बहुत सम्मान था।
सोनिया गांधी ने आगे कहा, वे ऐसे शख्स थे जिनका दुनिया भर के नेता और विद्वान सम्मान करते थे और उन्हें एक अत्यधिक ज्ञान और एक विशाल व्यक्तित्व वाले राजनेता के रूप में देखते थे। डॉ. मनमोहन सिंह ने जिस भी पद पर काम किया, उन्होंने उस पद को विशिष्टता दी और काम करते हुए भारत को गौरव और सम्मान दिलाया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरे लिए, डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है। वे मेरे मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक थे। वे अपने व्यवहार में बहुत ही सौम्य थे, लेकिन अपनी गहरी मान्यताओं में बहुत दृढ़ थे। सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता गहरी और अटूट थी। उनके साथ थोड़ा सा भी समय बिताने से, उनके ज्ञान और बुद्धिमत्ता से काफी कुछ हासिल करना और उनकी ईमानदारी और निष्ठा से प्रभावित होना और उनकी वास्तविक विनम्रता का एहसास करना था।
अंत में सोनिया गांधी ने कहा कि वे हमारे राष्ट्रीय जीवन में एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। हम कांग्रेस पार्टी में और भारत के लोग हमेशा इस बात पर गर्व और आभारी रहेंगे कि हमारे पास डॉ. मनमोहन सिंह जैसे नेता थे जिनका भारत की प्रगति और विकास में योगदान अतुलनीय है।