उत्तर भारत में ठंड से ठिठुरे लोग, शिमला से भी ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली, पारा 4.9 डिग्री तक लुढ़का

अब लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे चला गया। यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है।

Updated: Dec 15, 2023, 01:16 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार तापमान गिरने से ठंड बढ़ना शुरू हो गया है। अब लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे चला गया। यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नई दिल्ली-सफदरजंग मॉनिटरिंग स्टेशन ने न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

दिल्ली आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से भी अधिक ठंडी है, क्योंकि शिमला शहर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की उम्मीद है। आगे आने वाले दिनों में दिल्ली में सर्दी और बढ़ने वाली है।

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के तापमान अच्छा-खासा नीचे जा रहा है। पंजाब के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग अलग इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला।

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। 14 और 15 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात में ठंड ज्यादा रहेगी