अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड

21 जून को पूरी दुनिया सातवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। बॉलीवुड स्टार्स भी पूरे जोश के साथ योग दिवस मना रहे हैं।

Publish: Jun 21, 2021, 12:56 AM IST

Previous Next 
शिल्पा शेट्टी ने योग में लगाया ग्लैमर का तड़का
2 / 7

2. शिल्पा शेट्टी ने योग में लगाया ग्लैमर का तड़का

शिल्पा शेट्टी बरसों से योग अभ्यास कर रही हैं। इस विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा है कि सांस जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, जो शरीर करता है। योगा डे की शुरुआत में उन्होंने भ्रामरी प्राणायाम किया, और योग आसन के फायदे बताए। उनका कहना है कि यह मन को शांत करता है और तनाव को कम करता है और एकाग्रता में सुधार करता है और चिंता को कम करता है।

 

शिल्पा अपनी योग अभ्यास की सीडी भी लॉन्च कर चुकी हैं, जिसे दुनियाभर में खूब पसंद किया गया  था, वे करोड़ों लोगों को योग के लिए प्रेरित कर चुकी हैं।