13 February Rashifal: आज किस्मत साथ देगी, भाग्योदय के योग हैं

बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें, प्रसन्नता मिलेगी

Updated: Feb 12, 2021, 07:12 PM IST

Photo courtesy: the.Ismaili
Photo courtesy: the.Ismaili

मेष राशि:- आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दुरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा । आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृष राशि:- पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन राशि:- नए व्यापार की शुरुवात अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुक्सान हो सकता है । नोकरी में बदलाव के योग है । राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते है।

कर्क राशि:- आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है। आपने जिन लोगों की मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

और पढ़ें: जिस वस्तु में राग हो उससे उदासीनता ही वैराग्य

सिंह राशि:- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक कार्यों पर खर्च संभव है।

कन्या राशि:- बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नती से विरोधियों को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला राशि:- सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यो में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक राशि:- कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

और पढ़ें: ईश्वर भजन से ही शान्त और निर्विकार हो सकता है मन

धनु राशि:- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर राशि:- रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

कुम्भ राशि:- नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

मीन राशि:- नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडों से मार्गदर्शन और सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।