कन्या पूजन करते नजर आई बॉलीवुड दीवा, शिल्पा, शेफाली ने कन्याओं पर बरसाया प्यार

दुर्गा पूजा के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने कन्याओं को परोसा खाना, शेफाली जरीवाला ने भी किया कन्या पूजन, अनुष्का शर्मा ने अपनी 9 महीने की बेटी वामिका को बताया देवी का स्वरूप

Updated: Oct 14, 2021, 11:16 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

देश प्रदेश में इन दिनों नवरात्र की धूम है, हर कोई इसे अपने-अपने तरीके से मना रहा है। कोई घर पर अपनी प्यारी बेटी को प्यार जता कर उसे देवी का स्वरूप मान रहा है, तो कोई गरीब बच्चियों को घर पर बुलाकर उनका आदर सत्कार कर उनका आशीर्वाद ले रहा है। बॉलीवुड में भी धूमधाम से कन्या पूजन किया गया। शिल्पा शेट्टी, शेफाली जरीवाला ने बच्चियों को खाना खिलाया तो वहीं अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका पर प्यार बरसाया। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नवरात्र में जहां सभी जगह कन्या पूजन हो रहा है, इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का एक क्यूट सा फोटो शेयर किया है। जिसमें वे लिखती हैं कि वामिका तुम मुझे हर दिन साहसी और हिम्मती बना रही हो। ईश्वर करे कि तुम हमेशा देवी की शक्ति अपने अंदर पाओ। साथ ही उन्होंने वामिका को ढेर सारा प्यार और नवरात्र की बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। धनाश्री, आथिया शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, ताहिरा कश्यप, वाणी कपूर, मौनी रॉय, सुनील शेट्टी ने हार्ट इमोजी शेयर किया है।  दरअसल वामिका दुर्गा मां का ही दूसरा नाम है, 11 जनवरी 2021 को जन्मी वामिका अब 9 महीने की हो गई हैं।

 

दुर्गा नवमी के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने घर कन्या पूजा की और कन्याओं को अपने हाथों से खाना परोस कर खिलाया। शिल्पा ने घर पर मां दुर्गा की पूजा की उन्होंने घर पर कन्या भोज का आयोजन भी किया। शिल्पा ने इस पूजन कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं। शिल्पा ने कन्याओं को माता की लाल चुनरिया पहनाई। जिन्हें देख बच्चे काफी खुश नजर आए। चुनरी ओढ़े कन्याएं काफी प्यारी लग रहीं थीं। कन्या पूजन में आए बच्चों को शिल्पा ने हलवा, चना और पूरी भी खिलाई।  

इस खास मौके पर कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी ने अपने घर पर कन्या पूजन किया। गरीब लड़कियों की पूजा कर उन्हें खाना खिलाया। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज के साथ लिखा है कि मां दुर्गा आपके जीवन को खुशियों के अनगिनत आशीर्वादों से रोशन करें।

शेफाली ने इस मौके पर सड़कों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों बच्चों को घर पर बुलाया था। एक्ट्रेस ने उनरे पैर धोए टीका लगाया, प्यार से खाना खिलाया और गिफ्ट्स देकर उनका आशीर्वाद लिया। शेफाली ने इस मौके पर पारंपरिक हलवा, पूरी और चना पकाया था।

वहीं बॉलीवुड सेंसेशन सारा अली माता के मंदिर में पहुंची, वे बांधनी पैटर्न के ब्लू सूट में मैचिंग चूड़ियों और बिंदी के साथ गजब ढा रही थीं।

 

महाअष्टमी पर काजोल भी नीली साड़ी पहने दुर्गा पूजा के लिए पहुंची। इसके पहले शुभो सप्तमी पर वे रेड साड़ी में नजर आई थी।

दुर्गा पूजा पर उनकी मां तनूजा और बहन तनिषा भी पारंपरिक अंदाज में दिखाई दीं।