दीपिका पादुकोण का बर्थ डे
Deepika Padukone Birthday: डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपना 35वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं, 8 साल की उम्र से मॉडलिंग करने वाली दीपिका बालीवुड की सबसे महंगी अदाकारा हैं

फिल्म ओम शांति ओम से बालीवुड डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण फिल्मी दुनिया की उन एक्ट्रेसेज में शुमार हैं, जो हीरो के बराबर फीस लेती हैं। बॉलीवुड के कमोबेश हर बड़े एक्टर के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर कर चुकी दीपिका 5 जनवरी यानि आज अपना 35वां बर्थ डे मना रही हैं। देशविदेश से लोग उन्हें बर्थ डे विश कर रहे हैं। दीपिका बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड हर जगह अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुकी हैं।
दीपिका डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में 5 जनवरी 1986 को पैदा हुई थी। उनके पिता प्रकाश पादुकोण इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर और मां उजाला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट हैं। दीपिका की बहन अनिशा गोल्फ खिलाड़ी हैं। दीपिका ने महज 8 साल की उम्र में एड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। दीपिका ने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या में भी काम किया था। बालीवुड में 2007 में उनकी पहली फिल्म आई थी, ओम शांति ओम में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। फिर एक के बाद एक दर्जनों फिल्में देने वाली दीपिका आज टॉप एक्ट्रेस हैं, वे कर्मशियल के साथ समाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्में भी कर रही हैं। छपाक इसी लिस्ट में शामिल है,जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया था। इसमें उन्होंने एक एसिड अटैक सरवाइवर का किरदार बड़ी शिद्दत से निभाया था।
बचना ए हसीनों, पीकू, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, गोलियों की रासलीला रामलीला और पद्मावत जैसी फ़िल्मों को जरिए वे अपने लाखों फैंस की फेवरेट बन गईं। 2017 में दीपिका ने हालीवुड फिल्म XXX: Return Of Xander Cage में विन डीजल के साथ काम किया था।
दीपिका को उनके फैंस और कलीग बर्थ डे विश कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका को विश किया है, आलिया ने दीपिका की तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि DP! तुम हमेशा खूबसूरती और मजबूती की प्रेरणा रही हो और रहोगी। यह हमारे आने वाले और भी एडवेंचर्स के लिए, लव यू.”। हाल ही में दोनों ने रणथंबौर में एक साथ नए साल की छुट्टियां मनाई थीं।
बाहुबली एक्टर प्रभास कुमार ने इंस्टाग्राम पर दीपिका को हैप्पी बर्थ डे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दीपिका की फोटो शेयर की करते हुए ''Gorgeous Superstar कहा है। दीपिका प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म करने वाली हैं, फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है, यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए दीपिका 14 करोड़ रुपए चार्ज करने वाली हैं।
माधुरी दीक्षित ने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर कर दीपिका को जन्मदिन की बधाई दी है, दोनों एक्ट्रेसेज ये जवानी है दीवानी में साथ काम कर चुकी हैं।
Happiest birthday greetings @deepikapadukone May your year ahead be as amazing as you are. Keep shining pic.twitter.com/AnCXQrZDMD
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) January 5, 2021
वहीं एक्टर डायरेक्टर रेणुका शहाणे ने भी एक तस्वीर शेयर कर दीपिका को बर्थ डे विश किया है। रेणुका ने हाल ही में काजोल की फिल्म त्रिभंगा का निर्देशन किया है।
Wish you a very happy birthday and a year full of abundant love, joy and success @deepikapadukone pic.twitter.com/vSbhbfIxSi
— Renuka Shahane (@renukash) January 5, 2021
एक्ट्रेस रकुल प्रीत, वाणी कपूर, अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए डिंपल गर्ल दीपिका को बर्थ डे पर बधाई दी है।