Benefits of Cycling: कोरोना काल में फिटनेस की साथी

कोरोना काल में फिटनेस मेंटेन करने ले किए लोग कर रहे साइकिलिंग, रोजाना आधे घंटे साइकिल चलाने से आप दिखेंगे यंग, फेस पर आएगा ग्लो, बूस्ट होगी इम्यूनिटी

Updated: Aug 14, 2020, 05:45 AM IST

photo courtesy : patrika
photo courtesy : patrika

कोविड 19 संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को घर पर रहने की सलाह दी जा रही है। लोग पिछले करीब 4 महीने से अपने घरों में हैं। केवल जरूरी काम या ऑफिस के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। जिम बंद होने से उनका फिटनेस रिजीम फॉलो नहीं हो पा रहा है। जहां जिम खुल भी गए हैं वहां लोग कोरोना के डर से जिम जाकर वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में साइकिल चलाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

घर में बच्चे, महिला, पुरुष सभी साइकिल चलाकर फिट रहने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना काल में साइकिल की बिक्री भी बढ़ गई है। इनदिनों लोगों को साइकलिंग करना रास आ रहा है। ये कहना बिल्कुल सही होगा कि साइकिल एक फायदे अनेक।

 

साइकिलिंग से मजबूत होगा इम्यून सिस्टम

कोरोना महामारी में लगातार डॉक्टरों से हिदायत मिल रही हैं, कि इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जाए। मेंटल हेल्थ बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और मेंटल के साथ फिजिकल हेल्थ बनाए रखने के लिए लोग अब साइकिल चला रहे हैं। सिटिंग जॉब और वर्क फ्रॉम होम के कारण लोगों की फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो गई है। ऐसे में साइकिल आपकी बेहतर दोस्त साबित हो रही है।

साइकिलिंग से होंगे हेल्दी

साइकिलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग आसानी से मेंटेन की जा सकती है। हेल्दी रहने का बेस्ट ऑप्शन बनता जा रहा है। साइकिलिंग बेस्ट एक्सरसाइज है क्योंकि इससे एक साथ बॉड़ी के कई आर्गन्स काम करते हैं। साइकिलिंग से हार्टबीट बढ़ती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। खासकर पैरों मसल्स मजबूत होती हैं। साइकिलिंग से पूरी बॉड़ी की एक्सरसाइज हो जाती है। जिससे ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी समेत कई अन्य बीमारियों का खतरा नहीं रहता है।

 चेहरे पर निखार लाएगी साइकिलिंग

साइकिल चलाने से आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। क्योंकि इस दौरान काफी पसीना आता है। पसीने के जरिए बॉड़ी के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे वेट लॉस तो होता ही है। चेहरे को पोर्स खुल जाते हैं और स्किन ग्लो करती है। साइकिल चलाते वक्त हम सामान्य की तुलना में ज्यादा गहरी सांसें लेते हैं। जिससे शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन जाती है। वही आक्सीजन ब्लड में मिलती है जिससे स्किन अच्छी होती है।

 दिखना है यंग तो रोजाना 30 मिनट चलाइए साइकिल

अगर आप रोजाना दो किलो मीटर या फिर आधे घंटे साइकिल चलाते हैं, तो आप ज्यादा समय तक जवान दिखेंगे। आधे घंटे साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं। बेहतरीन नींद आती है। इससे बॉडी की इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं और लोग कम बीमार पड़ते हैं। साइकिल चलाने से बॉडी की सभी मसल्स हेल्दी और मजबूत हो जाती हैं। इससे ब्रेन पॉवर एक्टिव होता है। रोजाना आधे घंटे साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न होती है और बॉडी फैट कम हो जाता है।