भोपाल के प्राइवेट स्कूल में व्हाइटबोर्ड से गैस लीक, 26 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

इंटरएक्टिव व्हाइटबोर्ड में फाल्ट होने के बाद बोर्ड से निकलने वाले धुएं से कक्षा में मौजूद 26 बच्चों की तबीयत हुई खराब।

Publish: Aug 14, 2023, 06:08 PM IST

Image courtesy-  Patrika
Image courtesy- Patrika

 

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर स्थित एक निजी स्कूल चिल्ड्रन होप की लैब से गैस लीक होने से कई बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने से हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह स्कूल के एक क्लासरूम में इंटरएक्टिव व्हाइटबोर्ड में फाल्ट होने से यह घटना। इसमें स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। सूचना की मिलते ही पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। गैस से प्रभावित बच्चों को प्राथमिक इलाज दिया गया है। 

घटना राजधानी भोपाल के गांधीनगर स्थित चिल्ड्रन होप स्कूल की है। ये हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे इंटरएक्टिव व्हाइटबोर्ड पर पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान बोर्ड के पीछे फाल्ट होने के बाद उससे धुआं उठने लगा, जिसकी चपेट में आने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी। घटना में 26 बच्चे गैस के रिसाव से प्रभावित हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाने की पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए ले भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 25 स्टूडेंट की छुट्टी कर दी गई है। वहीं एक छात्र को गैस के ज्यादा असर होने के कारण आज अस्पताल में रखा जाएगा। 
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में किसी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं का जा रही है। प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा  हुआ है। व्हाइटबोर्ड में कौन सी गैस निकली थी इसकी भी जांच की जा रही है।