Gwalior: कांग्रेस नेता अशोक सिंह कोरोना पॉजिटिव

Ashok Singh: कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर अशोक सिंह ने करवाई थी कोरोना जांच, रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती

Updated: Sep 07, 2020, 09:36 AM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। राजनेता भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर से कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक सिंह भी कोविड के चपेट में आ गए हैं। बीते दिनों कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर अशोक सिंह ने जांच करवाई थी। जिसके बाद रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें उपचार के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल भर्ती करवाया गया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना की जांच कराने का आग्रह किया।

अशोक सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे कई बार ग्वालियर लोकसभा से चुनाव लड चुके हैं। वहीं कमलनाथ सरकार में उन्हें अपेक्स वैंक के चेयरमैन पद पर भी नियुक्त किया गया था। आज अशोक सिंह से पहले कांगेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और कमलनाथ सरकार में वित्त मंत्री रहे तरुण भनोट भी कोरोना पाजिटिव पाए गये हैं। 

प्रदेश में अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, तुलसीराम सिलावट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा सहित कई राजनेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कई नेता कोरोना के सफल इलाज के बाद मैदान में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि कोरोना की वजह से बीजेपी के तीन नेताओं का निधन भी हुआ है। कुछ कांग्रेस नेताओं के भी जान से हाथ धोने की खबर है।