मध्य प्रदेश में आज भी होती रहेगी तेज बारिश, छत्तीसगढ़ में भी बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 11 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी 11 जनवरी तक अलग-अलग जिलों बारिश होने की संभावना है।

Publish: Jan 06, 2024, 10:48 AM IST

मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से घने कोहरे के साथ कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। जिसने लोगों की कपकपाहट बढ़ा दी है। लोग काफी परेशान हैं। कल यानी शुक्रवार को राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई थीं।साथ ही कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा। वही मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 11 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी 11 जनवरी तक अलग-अलग जिलों बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगर छत्तीसगढ़ के मौसम की बात की जाएं तो छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी के बाद से ठंड और बढ़ने की आशंका है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को मध्य प्रदेश के 14 जिलों में बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। 

वही भोपाल, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, सीहोर और जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। साथ ही कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा और विजिबलटी 50 से 500 मीटर रहने का अनुमान है। 

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बारिश होने से ठिठुरन बढ़ी है। राज्य के 13 जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। कई जिलों में आंधी-पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। बीते 24 घंटे में गुना, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, देवास, इंदौर, बड़वानी, खरगो, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, कटनी, दमोह, पन्ना, रीवा, सीधी आदि में आंधी और बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार एक साथ 42 जिलों में कोहरा छाया रहा। हालांकि, शुक्रवार को सभी जिलों में तेज ठंड से थोड़ी राहत मिली।