MP News: भोपाल के एक नाले में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के शहीद स्मारक गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस शख्स का शव नाले के अंदर पड़ा मिला।

Updated: Apr 16, 2024, 12:54 PM IST

भोपाल। बीती रात भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के शहीद स्मारक गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस शख्स का शव नाले के अंदर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार ये घटना सोमवार यानी कल देर रात की है। वही पुलिस को अंदेशा है कि ये शव किसी भिखारी का हो सकता है। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है। सब इंस्पेक्टर पवन कुमार सेन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। अब अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गई है, या फिर वो किसी हादसे का शिकार हुआ है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालाकि अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।