सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. सरोजा वैद्यनाथन का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ सरोजा को 2002 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Publish: Sep 21, 2023, 07:04 PM IST

नई दिल्ली। भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का कैंसर के चलते गुरुवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनकी बहू और नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन ने उनके निधन की जानकारी दी। डॉ सरोजा ने हाल ही में 19 सितंबर को अपना 86 वां जन्मदिन मनाया था। डॉ सरोजा को उत्तर भारत से लेकर पूरे देश और विदेशों में भरतनाट्यम को ख्याति दिलाने का श्रेय दिया जाता है।

डॉ सरोजा का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर दो बजे लोधी श्मशान घाट पर किया जाएगा। संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सरोजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भरतनाट्यम गुरु, पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और एक शानदार नृत्यांगना श्रीमती डॉ. सरोजा वैद्यनाथन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।"

शास्त्रीय नृत्यांगना सरोजा को 2002 में पद्म श्री और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। सन 1972 में डॉ. सरोजा ने नई दिल्ली में गणेश नाट्यालय खोला।आज 15 देशों में उनके स्कूल हैं। जिन्हें अब उनके शिष्य चला रहे हैं। उन्होंने चार किताबें भी लिखीं हैं। दो किताबें खुद के नृत्य के सफर के बारे में, तीसरी किताब भारत के पारंपरिक नृत्य और चौथी संगीत के बारे में है। सरोजा ने भरत नाट्यम को पूरे भारत में प्रसिद्धि दिलाने का काम किया है। उन्होंन कई बार भरत नाट्यम का अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी मंचन किया है।

डॉ. सरोजा का जन्म 1937 में बेल्लारी (कर्नाटक) में हुआ था। उन्होंने भरतनाट्यम में अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण चेन्नई के सरस्वती गण निलयम में प्राप्त किया। इसके बाद वे तंजावुर के गुरु कट्टुमनार मुथुकुमारन पिल्लई के यहां अध्ययन करने गईं। सरोजा को उनके घर वाले उन्हें डॉक्टर और इंजीनियर बनाने में लगे थे लेकिन वे नृत्य सीखने की जिद पर अड़ी रहीं। उनकी शादी बिहार के