लालू यादव को मिली ज़मानत, जेल से बाहर आ सकेंगे राजद सुप्रीमो

लालू यादव को झारखंड हाई कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है, लालू फिलहाल दिल्ली ऐम्स में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है

Updated: Apr 17, 2021, 07:45 AM IST

Photo Courtesy: Patrika
Photo Courtesy: Patrika

रांची/नई दिल्ली। चारा घोटाले से जुड़े मामले में लालू यादव को ज़मानत मिल गई है। लालू यादव को झारखंड हाई कोर्ट ने सशर्त ज़मानत दे दी है। हाई कोर्ट ने राजद सुप्रीमो को एक लाख के मुचलके पर ज़मानत दी है। 

एक लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को ज़मानत मिल गई है। हालांकि झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की ज़मानत पर अपनी मुहर लगाते हुए कहा है कि उन्हें इस अपने घर का पता और टेलीफोन नंबर नहीं बदलना होगा। हाई कोर्ट ने बिना अनुमति के लालू के विदेश जाने पर भी रोक लगाई है। 

लालू यादव दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता थे। लालू यादव ने सज़ा की आधी अवधि पूरी होने के बाद झारखंड हाई कोर्ट में ज़मानत याचिका दाखिल की थी। इस मामले में लालू को नवंबर 2020 में ही ज़मानत मिलने के कयास लागए गए थे। लेकिन आज लालू को आखिरकार इस मामले में भी ज़मानत मिल ही गई। फिलहाल लालू यादव दिल्ली के ऐम्स में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।