Loksabha Elections 2024: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की साख दांव पर

लोकसभा चुनाव के थर्ड फेज में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

Updated: May 07, 2024, 12:38 PM IST

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी है। तीसरे चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, मध्य प्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा 16% वोटिंग बंगाल में हुई। महाराष्ट्र में सबसे कम 6.64% वोट पड़े हैं। मध्य प्रदेश में 14.43 फीसदी वोटिंग हुई है। इस फेज में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।


9 बजे तक वोटर टर्नआउट

1. असम- 10.12%

2. बिहार- 10.41%

3. छत्तीसगढ़- 13.24%

4. दादरा नगर हवेली- 10.13%

5. गोवा- 12.70%

6. गुजरात- 9.87%

7. कर्नाटक-9.45%

8. मध्य प्रदेश- 14.43%

9. महाराष्ट्र- 6.64%

10. उत्तर प्रदेश-12.64%

11. पश्चिम बंगाल- 15.85%