LOC पर पाकिस्तानी गोलाबीर में 4 भारतीय जवान शहीद, 3 नागरिकों की भी मौत

भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 8 सैनिक ढेर, कई बंकर भी तबाह किए गए

Updated: Nov 13, 2020, 11:30 PM IST

Photo Courtesy: DD News
Photo Courtesy: DD News

ज्म्मू-कश्मीर। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर शुक्रवार को भी गोलीबारी की, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए LOC के पास चार सेक्टरों में गोलीबारी की, जिसमें भारत के चार जवान शहीद हो गए और तीन आम नागरिकों की मौत हो गई। इसी के साथ 9 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान के आठ जवान मार गिराए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के उप निरीक्षक राकेश डोभाल शहीद हो गए। राकेश ऋषिकेश के गांगानगर के रहने वाले थे। वहीं गोलीबारी में अन्य दो जवान भी शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इसके कुछ देर बार कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में सेना चौकियों पर भी हमला किया और पुछ जिले के सवजीन इलाके में भी गोलीबारी की।

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। इस दौरान छोटे हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल किया गया। जिससे आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद सीमा के पास बसे गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। बता दें, पाकिस्तान ने इस महीने 24 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। फायरिंग करते हुए पाकिस्तान को आज लगातार चार दिन हो गए हैं। कल भी राजौरी और पुंछ के इलाकों में पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी।