Saharanpur Mahapanchayat Live: सहारनपुर की सभा में बोलीं प्रियंका गांधी, पीएम का दिल सिर्फ अरबपति मित्रों के लिए धड़कता है
Priyanka Gandhi Saharanpur Live Updates: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में तीनों कृषि क़ानूनों की कड़ी आलोचना करते हुए उनकी वापसी तक आंदोलन जारी रखने की बात कही
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में आयोजित महापंचायत में जाने का ऐलान किया है। पुलिस ने प्रियंका को महापंचायत में जाने से रोकने के लिए इलाके में धारा 144 लगा रखी है।
मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानून राक्षस की तरह, किसानों को बर्बाद कर देंगे : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, वो राक्षस की तरह हैं, जो किसानों को बर्बाद कर देंगे।
आपसे ये बड़े बड़े वादे करते हैं, लेकिन उनके शब्द खोखले हैं : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत में देश के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जाग जाइये। जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं ये आपके लिए कुछ नहीं करेंगे। आप समझ लीजिए कि आपसे ये बड़े-बड़े वादे तो करते हैं, लेकिन इनके शब्द खोखले हैं।
पीएम 16 हजार करोड़ रुपये में विमान ख़रीदते हैं, लेकिन किसानों के 15 हज़ार करोड़ नहीं देते: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 16 हजार करोड़ रुपये में अपने लिए 2 हवाई जहाज खरीद लिए और 20 हज़ार करोड़ रुपये संसद के सुंदरीकरण में खर्च कर रहे हैं, लेकिन किसानों के गन्ने के बकाया 15 हज़ार करोड़ रुपये आज तक नहीं दिए।
तीनों क़ानूनों की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक सरकार तीनों किसान विरोधी क़ानूनों को वापस नहीं ले लेती किसान पीछे नहीं हटेंगे और कांग्रेस भी उनके साथ डटी रहेगी।
कांग्रेस का एक-एक नेता किसानों के साथ : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक नेता किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि किसानों के मसले जब तक हल नहीं होंगे, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस किसानों को बांटने की राजनीति नहीं करती। किसानों को जाति-धर्म के नाम पर तोड़ने की नहीं, बल्कि उन्हें जोड़ने का काम कांग्रेस करती है।
प्रधानमंत्री के दिल में किसानों के लिए जगह नहीं : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर की किसान महापंचायत में कहा कि प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने में बेहद छोटा दिल है, जो सिर्फ उनके अरबपति मित्रों के लिए धड़कता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को आंदोलनजीवी परजीवी कहकर उनका अपमान किया है। प्रियंका ने कहा कि किसान दिल्ली की सीमा पर ढाई महीने से बैठे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उनसे मिलने भी नहीं गए।
सहारनपुर में प्रियंका को सुनने के लिए उमड़ी भारी भीड़
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की किसान महापंचायत के मंच पर पहुंच चुकी हैं। उन्हें सुनने के लिए वहां भारी भीड़ पहुंची है। कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने सभा का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो प्रियंका के मंच पर पहुंचने से पहले का है, जिसमें सभा में आई भीड़ नज़र आ रही है।
किसान पंचायत, सहारनपुर में कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी को सुनने के लिए उमड़ी भीड़।@INCUttarPradesh pic.twitter.com/3Fly1rhXad
— Mathura Congress (@INCMathura) February 10, 2021
शाकुंभरी देवी के मंदिर में दर्शन

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर पहुंचकर जिले की सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी का दर्शन किया है। माता शाकुंभरी का आशीर्वाद लेने के बाद कांग्रेस महासचिव मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित खानकाह रहीमी मदरसा के पूर्व मुतवल्ली स्वर्गीय अब्दुल कय्यूम के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी।
सहारनपुर में उमड़ा किसानों का हुजूम

सहारनपुर में प्रियंका के पहुंचने से पहले किसानों का हुजूम उमड़ आया। मंच के सामने हजारों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। पंचायत में हिस्सा लेने के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम समेत कई दिग्गज पहुंचे हैं।
#JaiJawan_JaiKisan
— Dr. Pramod Pandey (@DrPramodPandey8) February 10, 2021
हिमगिरि से अविचल निज पथ पर, तुम शक्ति पुंज सामर्थ्यवान
जय-जय जवान, जय-जय किसान॥
टूटे न आन, बिगड़े न शान तुम प्रतिपल रहते सावधान
जय जवान ,जय किसान@INCUttarPradesh@RakeshTikaitBKU@SevadalUP pic.twitter.com/JaR129lxSU
प्रियंका के हाथों में माला और तस्बीह

सहारनपुर जाने के लिए प्रियंका गांधी जब देहरादून एयरपोर्ट पहुंची तो उनके हाथों में तस्बीह और माला नज़र आईं। बताया जा रहा है कि प्रियंका दरगाह और मंदिर दोनों जगह जगह जाएंगी।
देहरादून एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका
प्रियंका गांधी सुबह साढ़े 10 बजे सहारनपुर जाने के लिए देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि वे यहां से शाकुंभरी देवी के दर्शन के लिए निकलेंगी।
सहारनपुर किसान पंचायत में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंची।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 10, 2021
कुछ ही देर में प्रियंका जी माता शाकुंभरी देवी के दर्शन के लिए निकलेंगी। pic.twitter.com/Mo8A1fN7r7
किसानों के संघर्ष का साथ देने सहारनपुर जाऊंगी- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने आज सुबह ही ट्वीट करके साफ कर दिया कि वह सहारनपुर जाएंगी। उन्होंने ट्वीट किया, 'किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।' प्रियंका ने 'जय जवान-जय किसान' को हैशटैग बनाया है।
किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 10, 2021
भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। #JaiJawan_JaiKisan