नागालैंड के मशहूर हॉर्नबिल महोत्सव का वर्चुअल आयोजन

नागालैंड सरकार ने राज्य के प्रसिद्ध हॉर्नबिल उत्सव का वर्चुअल आयोजन कराने का निर्णय लिया है

Updated: Nov 08, 2020, 07:55 PM IST

Previous Next 
दस दिन का होता है हॉर्नबिल महोत्सव
2 / 3

2. दस दिन का होता है हॉर्नबिल महोत्सव

हॉर्नबिल महोत्सव हर वर्ष दस दिनों के लिए आयोजित किया जाता है। यह एक  दिसंबर से दस दिसंबर तक नागालैंड के किसामा गांव में आयोजित किया जाता है। जो कि एक हेरिटेज विलेज है। यह गांव राजधानी कोहिमा से तकरीबन बारह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में नागालैंड की संस्कृति की झलक दिखती है। यह त्योहार राज्य की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में राज्य की 16 जनजातियों के लोग अपनी परंपराओं को नृत्य प्रदर्शन के साथ मनाने के लिए एक साथ आते हैं।