अद्भुत भोपाल, खूबसूरती बेमिसाल

झीलों के शहर भोपाल की सुंदरता को निहारने के बाद इसे कैमरे में कैद करने को मजबूर हो जाएंगे आप

Updated: Mar 06, 2021, 08:19 AM IST

Previous Next 
मनोरम दृश्यों से भरपूर है वन विहार
2 / 4

2. मनोरम दृश्यों से भरपूर है वन विहार

भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान बड़े तालाब के किनारे स्थित है। यहां घना जंगल और खुले घूमते जंगली जानवरों को आसानी से देखा जा सकता है। यह शहर के बीचों बीच है। यह अपने आप में अनोखा उद्यान है। वन विहार 445 हैक्टेयर क्षेत्र में फैला है। यहां भालू, शेर, हिमालयी भालू, तेंदुआ, हिरण, लकडबग्घा और बाघ, नील गाय देखी जा सकती है। वहीं पानी वाले स्थान में पहाड़ी कछुए, मगरमच्छ और घड़ियाल देखा जा सकता है। वन विहार में एक स्नेक पार्क है, जहां कई प्रजातियों के सांप रहते हैं। यहां पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियां हैं।