मढ़ई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़ा पक्षियों का कुनबा, बर्ड्स सर्वे में मिली 270 प्रजातियां

मढ़ई में बर्ड्स का सर्वे किया गया, जहां इस साल 270 प्रजातियों के पक्षी मिले हैं। साल भर में 20 प्रजातियां बढ़ीं हैं, 2020 में 250 प्रजातियां मिली थीं। 8 राज्यों से आए 71 पक्षी प्रेमियों और सर्वेक्षकों की पारखी नजरों ने पक्षियों की गिनती की

Publish: Mar 05, 2021, 07:05 AM IST

Previous Next 
8 राज्यों से आए 71 विशेषज्ञों ने पक्षियों का किया सर्वे
2 / 5

2. 8 राज्यों से आए 71 विशेषज्ञों ने पक्षियों का किया सर्वे

बर्ड्स का सर्वे करने के लिए मध्य प्रदेश से 17 विशेषज्ञ, कर्नाटक से 14,  महाराष्ट्र से 11, गुजरात से 4, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश से एक-एक पक्षी विशेषज्ञों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय पक्षी प्रेमी मौजूद रहे। मढ़ई में साल 2019 और 2020 में यहां 250 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां मिली थीं। इस सर्वे में मप्र टाइगर फाउंडेशन सोसायटी ने सहयोग किया था। जिसमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का स्टाफ और गाइड में शामिल थे।