Budget 2024 Live: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, बजट भाषण में बोलीं निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर रही हैं। यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं।

Updated: Feb 01, 2024 11:44 AM IST

केंद्र की मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आज आखिरी बजट पेश हो रहा है। यह अंतरिम बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं। निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के शुरूआत में कहा कि देश की जनता भविष्य की तरफ देख रहे हैं। वे आशान्वित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं।

3 करोड लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

वित्त मंत्री ने कहा- 'मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख को नया रोजगार मिला। 5 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित किए जाएंगे। करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।

हमारा GDP यानी गवर्नेंस, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस पर जोर

वित्त मंत्री ने कहा कि हमने पारदर्शी, जवाबदेह, लोक केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन दिया है। देश में निवेश की स्थिति अच्छी है। हमने 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। GST से वन मार्केट, वन टैक्स किया। भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर एक परिवर्तनकारी पहल है।

हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, "हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।"

देश की जनता भविष्य की तरफ देख रही है: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि देश की जनता भविष्य की तरफ देख रही है। वे आशान्वित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है। जनता ने हमें दूसरी बार सरकार में चुना। हमने व्यापक विकास की बात की। सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़े।

देश में नई उम्मीद जगी है: निर्मला सीतारमन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के शुरूआत में कहा कि देश की जनता भविष्य की तरफ देख रहे हैं। वे आशान्वित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है। जनता ने हमें दूसरी बार सरकार में चुना। हमने व्यापक विकास की बात की। सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़ें।