राष्ट्रपति पुतिन को जिंदा या मुर्दा पकड़ो, दूंगा 10 लाख डॉलर का इनाम, रूसी कारोबारी का खुला ऐलान

एलेक्स कोनानीखिन की रूसी सरकार के साथ हमेशा तनाव की स्थिति रही है, उन्होंने लिंकडिन पर ये पोस्ट लिखा है, इस पोस्‍ट के साथ व्‍लादिमीर पुतिन का फोटो भी लगा है, जिसमे लिखा है कि जिंदा या मुर्दा

Updated: Mar 03, 2022, 04:25 AM IST

मॉस्को। यूक्रेन पर रूस के हमले तेज होते जा रहे हैं। यूक्रेन पर हनले की वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया में अलग-थलग पड़ गए हैं। खुद रूस की जनता युद्ध के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है।इस बीच मॉस में जाने-माने बिजनेसमैन एलेक्स कोनानीखिन ने राष्ट्रपति पुतिन को जिंदा या मृत करने वाले को करोड़ों का इनाम देने का ऐलान किया है।

कोनानीखिन ने कहा है कि अगर किसी ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार किया तो वह उसको साढ़े सात करोड़ रुपये का इनाम देंगे। उन्होंने ये पोस्‍ट लिंकडिन पर शेयर किया है। इस पोस्‍ट के साथ व्‍लादिमीर पुतिन का फोटो भी लगा है, जिसमे लिखा है कि जिंदा या मुर्दा। उन्होंने लिखा, 'मैं वादा करता हूं कि जो भी अधिकारी अपनी संवैधानिक ड्यूटी का पालन करेगा और पुतिन को एक युद्ध अपराधी के तौर पर रूस और अंतरराष्‍ट्रीय कानून के अंतर्गत गिरफ्तार करेगा, मैं उसे $1,000,000 दूंगा।'

कारोबारी ने आगे लिखा कि पुतिन रूस  के राष्‍ट्रपति नहीं हैं। उन्‍होंने स्‍पेशल ऑपरेशन के तहत रूस के कई अपार्टमेंट, बिल्डिंग को उड़ा दिया। इसके बाद उन्‍होंने इलेक्‍शन नहीं करवाए, संविधान की धज्जियां उड़ाईं गईं। उन्‍होंने अपने विरोधियों की हत्‍या करवाई। रूस का नागरिक होने के नाते, ये मेरा नैतिक कर्तव्‍य है कि रूस को नाजीवाद और उसके प्रभाव से छुटकारा दिलाने के लिए मैं मदद करूं। मैं लगातार यूक्रेन की करुंगा, जिसने इस युद्ध में एक नायक की तरह पुतिन के खिलाफ अपना पक्ष दिखाया है।