MP उपचुनाव रिज़ल्ट 2020 Live Updates: बीजेपी को मिली सत्ता की चाभी, कांग्रेस ने लगाया ईवीएम टेंपरिंग का आरोप
अटकलों का समय खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश के सियासी समर के नतीजे लगभग साफ़ हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपनी गद्दी बचाने में सफल रहे हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सिर्फ 8 सीटों से संतोष करना पड़ा है। नतीजे कुछ हद तक एग्ज़िट पोल के अनुमान के क़रीब रहे हैं। लेकिन बीजेपी की इस जीत को कांग्रेस ने ईवीएम टेंडरिंग से जीता चुनाव बताया है। दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में इस पर आशंका जताई है। प्रदेश की 19 ज़िलों की 28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। औसतन 70.27 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया था। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 73.18 और महिलाओं का 66.98 रहा। कोरोना महामारी के इस दौर में भी जनता ने दिल खोलकर वोट दिया। कुछ इलाक़ों में मतदान के दौरान फ़ायरिंग और ईवीएम तोड़ने, मतदाताओं को वोट ना डालने देने जैसी गंभीर शिकायतें भी मिलीं थीं।
Constituency | Congress | BJP |
---|---|---|
Joura | हारे | जीते |
Sumawali | जीते | हारे |
Morena | जीते | हारे |
Dimani | जीते | हारे |
Ambah | हारे | जीते |
Mehgaon | हारे | जीते |
Gohad | जीते | हारे |
Gwalior | हारे | जीते |
Dabra | जीते | हारे |
Bhander | हारे | जीते |
Karera | जीते | हारे |
Pohari | हारे | जीते |
Bamori | हारे | जीते |
Ashok Nagar | हारे | जीते |
Mungaoli | हारे | जीते |
Surkhi | हारे | जीते |
Malhara | हारे | जीते |
Anuppur | हारे | जीते |
Sanchi | हारे | जीते |
Biaora | जीते | हारे |
Agar | जीते | हारे |
Hatpipliya | हारे | जीते |
Mandhata | हारे | जीते |
Nepanagar | हारे | जीते |
Badnawar | हारे | जीते |
Sanwer | हारे | जीते |
Suwasra | हारे | जीते |
सिंधिया की प्रद्युम्न तोमर को बधाई
ग्वालियर सीट से प्रद्युम्न तोमर काफी अच्छे मार्जिन से जीत गए हैं। उनकी जीत पर ज्योंतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। वे बीजेपी के कैंडिडेट थे और सिंधिया खेमे से मंत्री भी बनाए गए थे। उपचुनाव में उनका घुटने टेक टेक कर वोट मांगने का वीडियो काफी वायरल हुआ था।
जौरा ( जोउरा) से बीजेपी उम्मीदवार की जीत पर सिंधिया की बधाई
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जौरा से बीजेपी प्रत्याशी सूबेदार सिंह को जीत की बधाई दी है। जौरा में सूबेदार सिंह को 46860 मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वदी पंकज उपाध्याय को 35701 ही हासिल हो सके हैं। पंकज कांग्रेस के प्रत्याशी थे। जौरा मुरैना जिले का एक विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां शुरूआती रुझानों में बीजेपी का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था।
कांटे के मुक़ाबले में फूल सिंह बरैया हारे, रिकाउंटिंग की मांग
भांडेर उपचुनाव रिजल्ट में पूरे दिन आगे रहने के बाद फूल सिंह बरैया सिर्फ 51 मतों से बीजेपी से हार गए हैं। कांग्रेस ने यहां रिकाउंटिंग की मांग की है। उनके मुकाबले में बीजेपी से रक्षा संतराम सरोनिया को 51 मत ज्यादा मिल गए हैं। फूल सिंह बरैया राज्य सभा चुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवार रहे, मगर चुनाव जीत ना सके थे। बरैया को कांग्रेस ने सिंधिया के छोड़कर जाने के बाद अपना उम्मीदवार बनाया था।
एमपी बीजेपी कार्यालय में विजय उत्सव
एमपी उपचुनाव में आए नतीजों से उत्साहित बीजेपी अपने पार्टी कार्यालय पर विजय उत्सव मना रही है। कार्यकर्ताओं का हुजूम है और एक के बाद एक बड़े नेताओं के भाषण चल रहे हैं। बीजेपी ने इन उपचुनाव में 9 सीटें जीत ली हैं और 10 सीटों पर बढ़त में है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने इस जीत के लिए वीडी शर्मा को बधाई दी है और कहा है जनता ने हम पर भरोसा किया है।
डबरा से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी 2100 मतों से पीछे
डबरा विधानसभा सीट से इमरती देवी पिछड़ती जा रही हैं। वो कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे से करीब 2100 वोटों से पीछे हैं। इस वक्त चुनाव आयोग के आंकड़ों में जो स्थिति दिख रही है, उसके मुताबिक कांग्रेस को डबरा सीट पर 47.7 फीसदी यानी 42478 वोट मिले हैं, जबकि इमरती देवी को 40282 वोट मिले हैं। इमरती देवी डबरा से तीन बार की विधायक रह चुकी हैं और सिंधिया की बेहद खास मानी जाती हैं। मार्च में उन्होंने सिंधिया के कहने पर कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। शिवराज सरकार ने उन्हें महिला बाल विकास मंत्रालय का पुरानी कार्यभार भी सौंपा था, लेकिन लगता है विवादों के केंद्र में रहनेवाली इमरती देवी अपना किला बचाने में नाकाम साबित हो रही हैं।
सांवेर सीट पर कांग्रेस ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया
मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत पर कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से बताया है कि यह जीत धांधली करके मिली है। मतगणना के दौरान नियमों की अनदेखी की गई और कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अधिकारी बीजेपी के पक्ष में काम कर रहे थे। कांग्रेस ने लिखा है, "पहले लोकतंत्र की हत्या, अब मतगणना में धांधली.."
कांग्रेस की करारी हार के बाद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी भरपूर सीटें जीतने में कामयाब रही है। चुनाव आयोग के जारी नतीजों में बीजेपी पांच सीट जीत चुकी है और चौदह पर आगे है। यानी बीजेपी के खाते में 19 सीटें गई हैं। कांग्रेस इस रिजल्ट को लेकर असहज है। उसका आरोप है कि चुनाव में ईवीएम मैनिपुलेशन हो सकता है। क्योंकि इतनी सीटों पर जीत का अंदेशा खुद बीजेपी को भी नहीं था।
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा यह पार्टी की विचारधारा की जीत है
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की जीत है। हमारी पार्टी के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। साथ ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा और कार्यक्रताओं के प्रयास की भी सराहना की।
बीजेपी के हरदीप डंग जीते
पीटीआई की खबर के मुताबिक सुवासरा सीटे से बीजेपी के हरदीप डंग 29 हज़ार से ज्यादा मतों से चुनाव जीत गए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के राकेश पाटीदार से था।
कांग्रेस के रामचंद्र दांगी चुनाव जीते
समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार कांग्रेस के रामचंद्र दांगी चुनाव जीत गए हैं। रामचंद्र दांगी ब्यावरा (राजगढ) से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। हालांकि रामचंद्र डांगी इस समय कोविड संक्रमित होने की वजह से क्वारंटीन में हैं। ब्यावरा की यह सीट कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की कोविड से हुई मृत्यु के बाद खाली हुई थी।
भोपाल बीजेपी दफ़्तर पर जश्न का माहौल

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी एक सीट जीत गई है और 19 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं में इस नतीजे ने जोश दोगुना कर दिया है। भोपाल पार्टी ऑफिस पर होर्डिंग्स लग रहे हैं। आतिशबाज़ी हो रही है। कुछ देर पहले शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी नेताओं को जलेबी खिलाकर खुशी का इज़हार किया
अजब सिंह कुशवाह जीत के क़रीब, एदल कंसाना हार की बड़ी मार्जिन पर
मुरैना
सुमावली में 16 राउंड की मतगणना समाप्त। कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह 17 हजार 888 से आगे
जौरा में 16 राउंड समाप्त होने के बाद बीजेपी के सूबेदार सिंह सिकरवार 9 हजार 807 से आगे
अम्बाह में 17 राउंड समाप्त होने पर Bjp के कमेलश जाटव 6866 से आगे
कांग्रेस के 6 प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं
1. 11 राउंड के बाद सुमवली से कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाहा, बीजेपी के एंदल सिंह से, 15358 वोट से आगे।
2. 10 राउंड के बाद दिमिनी से कांग्रेस के रावेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी के गिर्राज दंडोतिया से 6153 वोट से आगे।
3. 10 राउंड के बाद गोहद से कांग्रेस के मेवाराम जाटव, बीजेपी के रणवीर जाटव से 8190 वोट से आगे।
4. करेरा 7 राउंड के बाद कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव 8517 वोट से आगे।
5. ब्यावरा 20 राउंड के बाद कांग्रेस के रामचंद्र दांगी 4897 वोट से आगे।
6. 15 राउंड के बाद आगर मलावा से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 500 वोट से आगे।
7. भांडेर में बराबर की टक्कर है ताज़ा राउंड के अनुसार रक्षा सिसोदिया बहुत मामूली बढ़त पर हैं।
डबरा विधानसभा में मुक़ाबला दिलचस्प मोड़ पर
इमरती देवी की उम्मीदवारी वाला डबरा विधानसभा इस समय कांटे का मुकाबला देक रहा है। नवे राउंड के बाद बीजेपी की उम्मीदवार इमरती देवी केवल 641 मतों से आगे चल रही है।
भांडेर में मुक़ाबला दिलचस्प मोड़ पर
भांडेर में बीजेपी की रक्षा सिरोनिया और कांग्रेस से फूल सिंह बरैया के बीच कांटे का मुकावला। बराबरी पर पहुंचे दोनों उम्मीदवार। पहले बरैया आगे चल रहे थे।
ग्वालियर चंबल इलाके की 16 सीटों में से 11 सीटों पर बीजेपी को बढ़त
ग्वालियर चंबल इलाके की 16 सीटों में से 11 सीटों पर बीजेपी को बढ़त। ये सभी सीटें पहले कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रहीं।
बीजेपी ने कराया मुँह मीठा, सीएम ने खिलाई जलेबी

शिवराज चौहान ने बीजेपी की शानदार बढ़त पर सीएम हाउस में बांटी जलेबी। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, गोपाल भार्गव सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद
एमपी उपचुनाव के ताज़ा आंकड़ों में कांग्रेस 7 और बीजेपी 20 सीटों पर आगे हो गई है
इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक एमपी में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में 19 सीटों पर बीजेपी, 8 सीटों पर कांग्रेस और 1 पर बीएसपी आगे चल रही हैं। रुझानों से स्पष्ट है कि बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं।
सबसे ज्यादा चर्चित सीट सांवेर से बीजेपी के तुलसी सिलावट 12000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
इस चुनाव में सबसे विवादित चेहरा रहीं इमरती देवी डबरा सीट से आगे हैं। वह कांग्रेस के सुरेश राजे से 800 वोट की लीड बनाए हुए हैं।
आगर से कांग्रेस के युवा नेता विपिन वानखेड़े आगे हैं। वह 5 राउंड में भाजपा के मनोज ऊंटवाल से 714 वोट की लीड लिए हैं।
भांडेर सीट से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया बढ़त बनाए हुए हैं। बरैया बीजेपी की रक्षा राम सिरोनिया से 737 वोटों से आगे हैं।
अंबाह से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश तीसरे राउंड में फिर आगे हो गए हैं। वह भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव से 1200 से ज्यादा वोट की लीड लिए हैं।
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा से बीजेपी के प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती से 1729 वोटों से आगे हैं।
राजगढ़ की ब्यावरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र डांगी आगे हैं। वे बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार से 9 हजार से ज्यादा वोट की लीड लिए हैं।
मुरैना की जौरा सीट पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय आगे हैं। वह भाजपा के सूबेदार सिंह से 1374 वोट की लीड लिए हैं।
सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह आगे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी मंत्री एदल सिंह कंसाना से उनका मुकाबला है।
सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे हैं। वह कांग्रेस के मदनलाल चौधरी से 12000 से ज्यादा वोट की लीड लिए हैं।
नेपानगर में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा देवी कास्डेकर 8941 वोट से आगे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के रामकिशन पटेल से है।
देवास की हाट पिपल्या से बीजेपी के मनोज चौधरी आगे हैं। वो कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल से 1171 वोट की लीड पर हैं।
शिवपुरी की करेरा सीट से कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव आगे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी जसमंत जाटव से 2457 वोट से आगे हैं।
बदनावर में मंत्री व बीजेपी के उम्मीदवार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे हैं। वे कांग्रेस के कमल सिंह पटेल से 16 हजार वोटों से आगे बताे जा रहे हैं।
ग्वालियर से बीजेपी प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर आगे हैं। वह कांग्रेस के सुनील शर्मा से 2 हजार से ज्यादा वोट से आगे हैं।
ग्वालियर पूर्व से बीजेपी प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल आगे हैं। वह कांग्रेस के सतीश सिकरवार से 2 हजार वोट की लीड लिए हैं।
अशोकनगर की मुंगावली सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव आगे हैं। यहां वो कांग्रेस के कन्हाई राम लोधी से 6 हजार से ज्यादा की लीड पर हैं।
अशोकनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार जजपाल सिंह जज्जी आगे हैं। वह कांग्रेस के आशा दोहरे से 5000 वोट की लीड लिए हैं।
करेरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे
करेरा से कांग्रेस प्रत्याशी 4312 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के जसबंत जाटव 6390 वोट जबकि कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव को 10902 मिले हैं।
दिमनी, अंबाह और सुमावली में कांग्रेस आगे
मोरेना में राउंड 8 के तहत
Cong। 10279
Bjp। 10942
Bsp 18176
दिमनी राउंड 06
Cong 19575
Bjp। 10656
अम्बाह राउंड 07
Cong। 16503
Bjp 14868
सुमावली राउंड 06
Cong 23679
Bjp 13234
जौरा राउंड 06
Cong। 10509
Bjp 21219
अनूपपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल आगे
अनूपपुर विधानसभा सीट से बिसाहूलाल आगे चल रहे हैं। छठवें चरण में बीजेपी प्रत्यशी बिसाहुलाल अपने निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ से 11485 मतों से आगे हैं।
नेपानगर से सुमित्रा कास्डेकर आगे
नेपानगर सीट से बीजेपी की उम्मीदवार सुमित्रा देवी कास्डेकर अपने प्रतिद्वंदी रामकिशन पटेल से 10वें राउंड में 13036 वोट से आगे हो गई हैं। मतगणना में अभी 16 राउंड और बचे हैं। बीजेपी नेता कर रहे जश्न की तैयारी
मुरैना की 5 में से सिर्फ़ 1 पर बीजेपी आगे
मुरेना जिले की 5 सीटों में से बीजेपी को केवल एक सीट पर बढ़त दिख रही है। मुरेना बिधानसभा बसपा के रामप्रकाश राजोरिया के खाते में जाती दिख रही है। बाकी की चार में से सुमावली से कांग्रेस के अजव सिंह आगे चल रहे हैं। दिमिनी में कांग्रेस के रविंद्र सिंह आगे हैं। जोरा में bjp के सूवेदार सिंह आगे चल रहे हैं और अम्बाह में कांग्रेस के सत्यप्रकाश सखवार आगे हैं। इस इलाके में बीजेपी की हालत अच्छी नहीं है।
सांची विधानसभा में 8वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी आगे
सांची विधानसभा में आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभुराम चौधरी 19796 मतों से आगे हो गए हैं। यहां से उनका मुकाबला कांग्रेस के मदनलाल चौधरी अहिरवार से है।
बदनावर सीट पर बीजेपी की बढ़त बरकरार
बदनावर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को अबतक 31900 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अबतक 14914 पर हैं। दोनों के बीच का अंतर बढ़कर 16986 पहुंच गया है।
सुवासरा में 11वें राउंड में हरदीप सिंह डंग साढ़े तेरह हज़ार वोटों से आगे निकल गए हैं
मन्दसौर, सुवासरा विधानसभा से बीजेपी 11 राउंड में 13500 वोटों से आगे निकल गई है। शिवराज के मंत्री हरदीपसिंह डंग साढ़े तेरह हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं।
पांचवे राउंड में ब्यावरा की सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है
पांचवे राउंड में ब्यावरा की सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है। भाजपा को 1799 जबकि कांग्रेस को 6542 वोट मिले हैं। 5th राउंड तक कांग्रेस को कुल लीड 9662 का बताया जा रहा है।
EC के आंकड़ों में बीजेपी को बढ़त
इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर ताज़ा आंकड़ों में बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस को 8 और बीएसपी के खाते में 1 सीट दिखाई जा रही है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक अबतक 25 सीटों का रुझान बेवसाइट पर देखा जा सकता है। ये नतीजे नहीं, रुझान हैं।
कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह 1857 मतों से आगे
दूसरे राउंड की काउंटिंग के मुताबिक सुमावली सीट पर कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह 1857 मतों से आगे चल रहे हैं। सुमावली में वोटिंग के दौरान काफी हिंसा देखने को मिली थी।
सुवासरा में हरदीप सिंह डंग 4 हज़ार वोटों से आगे बताए जा रहे हैं
सुवासरा में हरदीप सिंह डंग 4 हज़ार वोटों से आगे बताए जा रहे हैं। हरदीप डंग बीजेपी के प्रत्याशी हैं और शिवराज सरकार में मंत्री भी हैं।
मेहगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे आगे
मेहगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारें आगे
सुरखी विधानसभा सीटें से गोविंद सिंह राजपूत आगे
सुरखी विधानसभा सीटें से गोविंद राजपूत आगे। राजपूत को 5470, कांग्रेस की पारुल साहू को 2377 वोट मिले हैं। बीजेपी यहां 3093 वोट से आगे चल रही है।
दिमनी सीट से मंत्री गिर्राज दंडोतिया पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर आगे
दिमनी सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री गिर्राज दंडोतिया पीछे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर आगे।
भांडेर सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया आगे
भांडेर से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे चल रहे हैं। जबकि सांची से बीजेपी के प्रभु राम चौधरी आगे चल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यालय से ही इन चुनाव नतीजों पर नजर रख रहे हैं। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक कुछ इलाकों में अबतक मतगणना शुरू नहीं हो सकी है।
सुमावली, मुरैना और आगर में कांग्रेस आगे
सुमावली में अजब सिंह कुश्वाहा, मुरैना में राकेश मवई और आगर में विपिन वानखेड़े आगे चल रहे हैं। तीनों कांग्रेस के प्रत्याशी
एमपी उपचुनाव में मतगणना शुरू
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरु, ग्वालियर, भिंड और मुरैना में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
क्या एग्ज़िट पोल के अनुमानों को ध्वस्त करके सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस
अगर एग्ज़िट पोल के अनुमानों को ध्वस्त करते हुए कांग्रेस सत्ता में वापसी करने में सफल रही तो बीजेपी, खास तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए इससे बुरी खबर कुछ नहीं होगी। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में कांग्रेस के लिए ये बड़ी कामयाबी होगी, जिसका श्रेय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पूरे संगठन को जाएगा। और सबसे बड़ी कामयाबी ये प्रदेश की जनता के लिए होगी, जिसके जनादेश की धता बताते हुए कमलनाथ सरकार को गिराया गया था।
लेकिन अगर एग्ज़िट पोल सही साबित हुए और बीजेपी 20 के आसपास सीटें हासिल करने में सफल रही तो शिवराज का कद तो बढ़ेगा, लेकिन सत्ता और संगठन में सिंधिया का दखल ज्यादा होने से उन्हें फैसले लेने की पूरी आजादी नहीं होगी। 10 से 15 के बीच सीटें आती हैं, तो सरकार में फैसले करने में शिवराज पर संगठन का ज्यादा दबाव रहेगा। बीजेपी के खाते में 20 के आसपास सीटें आने पर प्रदेश की राजनीति में सिंधिया का क़द बढ़ेगा। लेकिन अगर 10 से 15 के बीच सीटें आईं तो प्रदेश की राजनीति में उनका दखल कम रह जाएगा।
क्या है सीटों का समीकरण
विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। उपचुनाव के दौरान ही दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी भी इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए। अब विधायकों की संख्या 229 रह गई है। मौजूदा विधानसभा में 201 सदस्य हैं। इसमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बीएसपी के 2, समाजवादी पार्टी के 1 और 4 निर्दलीय विधायक हैं। बहुमत के लिए 115 विधायकों की जरुरत होगी। ऐसे में सरकार बचाए रखने के लिए बीजेपी को 8 सीटों की ज़रूरत है, जबकि कांग्रेस को शिवराज का तख्ता पलट कर दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए सभी 28 सीटें जीतनी होंगी।