नीमच: नवजात भ्रूण को मुंह में दबाए घूम रहा था कुत्ता, मंजर देख कांप उठे लोग

नवजात भ्रूण कन्या है और संभवत: बीती रात को ही इसे किसी ने नाले में फेंका होगा। भ्रूण की उम्र चार से पांच माह के करीब बताई जा रही है।

Updated: Jan 08, 2024, 09:00 PM IST

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अवारा कुत्ता नवजात भ्रूण को मुंह में दबाए घूम रहा था। मंजर देखकर स्थानीय लोग कांप उठे। नवजात भ्रूण कन्या है और संभवत: बीती रात को ही इसे किसी ने नाले में फेंका होगा। भ्रूण की उम्र चार से पांच माह के करीब बताई जा रही है।

घटना नीमच कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विनोबागंज निवासी विजय कुमार नामक व्यक्ति के मकान की है। सोमवार सुबह एक कुत्ता जो की मूलचंद मार्ग स्थित नाले की ओर से मुंह में दबकर एक नवजात भ्रूण को मुंह में दबा कर विजय कुमार की छत पर पहुंचा। जब घर वालों ने इस भ्रूण को देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने आसपास के लोगों को उसकी जानकारी दी

वार्ड नं 15 की आंगनवाड़ी सहायिका विमला मेरहा ने बताया कि मैं सर्वे कार्य के लिए आई थी। तो जानकारी मिली कि विजय भैया के घर पर कोई कुत्ता नवजात भ्रूण लेकर छत पर पहुंचा है। बच्ची के शरीर पर कुत्ते के दांत के निशान थे। इस संबंध में मेरे वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भ्रूण को लेकर जिला चिकित्सालय गई। नवजात भ्रूण के शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।