भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे की सड़क 10 फीट धंसी, धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

शहर में बारिश के मौसम के बीच सड़कों और गड्ढों की खराब दुर्दशा लगातार सामने आ रही है। राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। उन्हें काफी दिक्कतें होती है। यूं तो भोपाल की अजीबोगरीब इंजीनियरिंग की देश भर में चर्चा है। लेकिन, यहां के व्यस्ततम चौराहे में से एक एमपी नगर में मुख्य सड़क धंस गई। जिससे 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया।

Publish: Jul 17, 2025, 05:36 PM IST

Photo Courtesy: Vistaar News
Photo Courtesy: Vistaar News

भोपाल। शहर में बारिश के मौसम के बीच सड़कों और गड्ढों की खराब दुर्दशा लगातार सामने आ रही है। राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। उन्हें काफी दिक्कतें होती है। यूं तो भोपाल की अजीबोगरीब इंजीनियरिंग की देश भर में चर्चा है। लेकिन, यहां के व्यस्ततम चौराहे में से एक एमपी नगर में मुख्य सड़क धंस गई। जिससे 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। बताया गया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के अधीन है। घटना ने पीडब्ल्यूडी की एक बार फिर पोल खोल दी है। 

हादसा बोर्ड ऑफिस पर दोपहर करीब एक बजे हुआ था। खास बात रही कि जिस जगह सड़की धंसी उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजरा। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गड्ढा इतना बड़ी कि इसमें एक कार गिर सकती है। हादसे के बाद यहां बोर्ड ऑफिस चौराहे पर जाम लगा गया था। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस सहित एमपी नगर एसडीएम एनके खरे ने मौके से पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया। उन्होनें बताया कि नाले के पानी से नाली की दीवार गिर गई। जिससे पानी रिसने से दीवार गिर गई।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 29वें चीफ जस्टिस बने संजीव सचदेवा, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने दिलाई शपथ

सड़क धंसने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने इसी सड़क पर बैठकर धरना दिया। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए है। अभिनव ने कहा कि पीडब्ल्यूडी का जीता-जागता नमूना है। जिस समय यह हादसा हुआ मैं उसी समय यहां से गुजर रहा था। अगर कोई कार यहां से जाती तो पूरा परिवार एक बड़ी दुर्घटना की चपेट में आ सकता था।