03 May Rashifal: नई योजना के बारे में अनुभवी लोगों से परामर्श अवश्य करें, लाभ होगा

आपके मानवीय मूल्य और अनुकूल कार्य शैली से आपको सफलता की प्राप्ति होगी

Updated: May 02, 2021, 06:16 PM IST

Photo courtesy: Facebook
Photo courtesy: Facebook

मेष:- आज आपको अपने सहयोगियों की मदद से व्यापार अथवा नौकरी में लाभ होगा। महिलाओं को पुरुषों की मदद से, और पुरुषों को महिलाओं की मदद से लाभ होगा।  काम के सिलसिले में मिलने जुलने वालों के साथ धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। छात्रों को दोस्ती में अपना समय नष्ट नहीं करना चाहिए। दोस्त तो जीवन भर मिलेंगे लेकिन पढ़ाई इसी समय होगी। किसी मित्र या पड़ोसी के कारण वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है।

वृष:- आज आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे, आपके निकटवर्ती लोग आपका उत्साह वर्धन करते हुए प्रशंसा करेंगे। यदि कोई आर्थिक मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आज उसमें विजय की संभावना है, आपको धनलाभ होगा। घर के लोग अपनी कई प्रकार की परेशानियां शेयर करेंगे। आज खाली समय में अपनी पसंद का काम करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन:- अपने इलाज के लिए चिकित्सक के परामर्श अनुसार ही औषधि का प्रयोग करें। आज दिन भर धन का आवागमन लगा रहेगा। शाम को आप बचत करने में सक्षम होंगे। अपने प्रतिकूल बात करने वाले पर आप कठोर शब्द का प्रयोग कर पश्चाताप का कारण उपस्थित कर लेंगे। अतः नियंत्रित शब्दों का ही प्रयोग करें। आज आपकी विनम्रता पार्टनर से अनुकूल प्रतिक्रिया दिलाएगी। कुल मिलाकर दिन बहुत अच्छा है। वैवाहिक सुख की दृष्टि से आज आपको कोई अप्रतिम उपहार प्राप्त हो सकता है।

कर्क:- दूसरों के प्रति ईर्ष्या का भाव आपको दुखी कर सकता है। इससे आपका अपना नुकसान हो रहा है, अतः इस भावना का शीघ्रातिशीघ्र त्याग कर देना चाहिए। दूसरों के सुखदुख में आपकी भागीदारी होनी चाहिए। अर्थ की सुरक्षा को लेकर आज अपने श्रेष्ठ जनों से परामर्श करें और उसे जीवन में उतारें। आज मित्रों की ओर से उपहार मिल सकता है। शाम के लिए आनंद दायिनी योजना बनाएं। आपके मानवीय मूल्य और अनुकूल कार्य शैली से आपको सफलता मिलेगी। आन्तरिक गुणों से संतुष्टि और सकारात्मक सोच से उन्नति होगी। यात्रा में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे और जीवनसाथी की अनुकूलता भी रहेगी।

और पढ़ें:  साधना के पहले विवेक का उदय आवश्यक है, श्रीमद्भगवद्गीता में बार-बार बताई गई है बुद्धि की महिमा

सिंह:- आज स्वास्थ्य की ओर से आप निश्चिंत रहेंगे। पैसे के महत्व को आप जानते हैं। इसलिए आज का बचाया हुआ धन आपके बहुत काम आएगा और आपको मुश्किलों से निकालेगा। बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ें। आपका प्रयास आपको सफलता दिलाएगा। आपकी आकर्षक छवि के कारण मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य के काफी निकट होंगे। आपकी उत्साह पूर्ण रचनात्मकता से लाभ होता हुआ दिख रहा है।

कन्या:- अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वज़न को नियंत्रित करना आवश्यक है। आज कई नवीन आर्थिक योजनाएं बनेंगी, किन्तु उनके फलाफल पर विचार करके ही अग्रसर हों। अशांति पूर्ववत रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अगर अपने प्रिय के साथ कुछ अभद्रता की है, तो क्षमयाचना कर लेना चाहिए। आज किसी अतिथि के आगमन की संभावना है। जीवनसाथी को सरप्राइज देकर उनका महत्व बढ़ाते रहने से जीवन सुखमय रहेगा।

तुला:- आज वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन घरेलू समस्या का सामना करना पड़ेगा अतः भाषा में नियंत्रण की आवश्यकता है। अपने किए गए कार्य का श्रेय किसी और को देने की बजाए स्वयं लेना चाहिए। इस राशि के जातक आज अपने भाई बहन के साथ घर पर ही प्रेम पूर्वक मौज मस्ती करेंगे। आज कुछ पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक:- आपके कठिन परिश्रम से परिणाम आपके अनुकूल होगा, किन्तु उत्थान के लिए परिश्रम करते रहना चाहिए। उधार लेने वालों से बचना चाहिए। जो आपका बहुत ख्याल रखते हैं, उनके लिए भी समय निकालना चाहिए। आज किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिलने की प्रबल संभावना है। सहयोगियों के सहयोग से आपका उत्साह वर्धन होगा। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेनें के लिए अच्छा दिन है। आज आपका जीवनसाथी एक फ़रिश्ते की भूमिका में होगा।

और पढ़ें:  हमें अपने मूल स्रोत से जुड़ कर रहना चाहिए, धारा तभी तक प्रवाहित होती है जब तक उसका संबंध अपने मूल स्रोत से बना रहता है

धनु:- तनाव मुक्त होने के लिए कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताना चाहिए। आज अर्थागमन आपकी कठिनाइयों को दूर करेगा। संतान की उपलब्धियां आपको गौरवान्वित करेंगी। अपने मस्तिष्क को उन्मुक्त रखने से कई अच्छे मौके मिलेंगे। आपकी संघर्षशीलता से आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आपको सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर:- आज कुछ महत्वपूर्ण लोग आपकी योजना में रूपया लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसका भविष्य अच्छा होगा। आपका विनोदी स्वभाव वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नवीन मार्ग का आश्रय लेना चाहिए। आपकी कार्यशैली अपनों को प्रभावित करेगी। आज सबसे दूर कहीं एकांत स्थान में आप अपना समय व्यतीत करना अच्छा समझेंगे। आज जीवनसाथी का अविश्वास तनाव का कारण बन सकता है।

कुम्भ:- आज पूर्व में किसी को दिया गया उधार पैसा आपको वापस मिलेगा। आज लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय तनाव का कारण बन सकता है। कलाकारों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज एकाग्रता से काम करने की आवश्यकता है। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का समय भी मिल सकता है। नवीन योजना के विषय में अनुभवी लोगों से परामर्श अवश्य करें। वैवाहिक जीवन कल्पना से अधिक सुखद होगा।

मीन:- आपको निर्भय रहना चाहिए क्योंकि भयभीत लोग अपनी ऊर्जा के साथ साथ आयु भी कम कर लेते हैं। आज अचानक नवीन मार्ग से अर्थागमन होगा जिससे आपका दिन अच्छा हो जाएगा। अपने मददगारों के साथ बाहर जाना चाहिए। व्यापार के प्रति चैतन्य रहें अन्यथा धोखा हो सकता है। आज अच्छी ख़रीददारी कर सकते हैं। जीवनसाथी का रूख़ा व्यवहार आपको असहज बना देगा।