दीपावली पर दिल्ली की हवा हुई जानलेवा, कई इलाकों में AQI 400 पार
दीपावली के दिन राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच गया है।
दीपावली के दिन दिल्ली NCR में वायु प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया है। रविवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया। पंजाबी बाग में वायु गुणवत्ता सूचकांक 452 तक पहुंच गया। जबकि, आरके पुरम में 449 और IIT दिल्ली में 446 दर्ज हुआ। सुबह से ही कई क्षेत्रों में धुंध छाई रही थी। ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू होने के बावजूद प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से रविवार सुबह 6 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में भी स्थिति बेहद चिंताजनक रही। यहां AQI 444 दर्ज किया गया। वहीं, मथुरा रोड में 425, सिरीफोर्ट में 423 और दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 423 रहा। चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता सूचकांक 417 और पूसा में 415 दर्ज किया गया।
इसके अलावा बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI 411 और NSUT जाफरपुर में 409 रहा। इन सभी इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 से अधिक होने के कारण हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।
राजधानी के जिन क्षेत्रों में AQI 400 से नीचे रहा वहां भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। नरेला में 399, ITO में 396 और मंदिर मार्ग पर 393 दर्ज किया गया। उत्तम नगर का AQI 373, बुराड़ी का 370 और तालकटोरा गार्डन तथा आया नगर में 369 से 369 के बीच रहा।
वहीं, वसुंधरा एन्क्लेव में 356, टिकरी कलां और बदरपुर में 349-349, कराला में 337 और लोधी रोड (IITM) में 333 दर्ज किया गया। इन इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।
दिल्ली में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति ऐसे समय सामने आई है जब दीपावली का त्योहार नजदीक है। लगातार खराब हवा के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से ग्रैप 3 के तहत प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद भी वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है।
सुबह के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी के बड़े हिस्से में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।




