वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी के छक्का मारने वाली गेंद एमसीए को मिलेगी, सहेजी जाएगी बॉल

World Cup 2011: धोनी ने वर्ल्ड कप फाइनल में पवेलियन के एल ब्लॉक में सीट नंबर 210 पर गिरी थी गेंद, सुनील गावस्कर ने बताया पता

Updated: Sep 24, 2020, 02:16 AM IST

Photo Courtesy: The Week
Photo Courtesy: The Week

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। धोनी के संन्यास लेने के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने धोनी के सम्मान में यह तय किया था कि स्टेडियम में गेंद जिस सीट पर जा कर गिरी थी उस सीट को हमेशा के लिए धोनी के नाम किया जाएगा। इसके साथ ही एमसीए उस गेंद की भी तलाश कर रही थी जिस गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ कर भारत को विश्व विजेता बनाया था। एमसीए उस गेंद को भी हमेशा के लिए धोनी के नाम करना चाहती है।  

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की उस गेंद की तलाश अब पूरी हो गई है। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को बताया है कि उनको पता है कि वो गेंद किसके पास है। दरअसल धोनी ने जब फाइनल में छक्का मारा था तो वो गेंद पवेलियन के एल ब्लॉक में सीट नंबर 210 पर जाकर गिरी थी। गावस्कर ने एसोसिएशन को बताया है कि वो उस शख्स को जानते हैं जिसके पास वो गेंद रखी हुई है। ऐसे में एमसीए गेंद को हासिल करने के लिए गावस्कर की मदद लेने पर विचार कर रही है।