बिलासपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप कर्मचारी से एक लाख से ज्यादा के मोबाइल की लूट

तीन नकाबपोश बदमाशों में रास्ते में रोककर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटा आईफोन, बीच बचाव करने पर रास्ते चलते व्यापारी पर भी हमला किया, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Updated: Aug 12, 2021, 09:28 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

बिलासपुर। पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारी और एक व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। 3 नकाबपोश  बदमाशों ने लाखों की कीमत के मोबाइल और कैश पर हाथ साफ किया। घटना मंगलवार देर रात की है। जिसके बाद पीड़ितों ने बुधवार को मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल बंजारी पारा इलाके का रहने वाला विक्की साहू शहर के पुलिस पेट्रोल पंप का कर्मचारी है। वह अपनी ड्यूटी के बाद रात 12 बजे घर के लिए रवाना हुआ था। तभी रास्ते में जवाली पुल के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने उस पर हमला कर उसे जबरन रोक लिया।

जब पेट्रोल पंप कर्मचारी ने उसका विरोध किया तो वे उसका आईफोन और जेब में रखा पर्स समेत सारा सामान लेकर भागने लगे। इस बीच वहां से गुजर रहे एक शख्स ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को बचाने की कोशिश की तो उसे भी मारा। बदमाशों ने उसके पास से भी दो मोबाइल छीन लिए और बाइक में बैठकर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत बिलासपुर के कोतवाली थाने में दर्ज करवा दी है।

और पढें: जबलपुर में नकली शहद फैक्ट्री का खुलासा, कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए लोगों की जान से खिलवाड़

तीनों मोबाइलों की कुल कीमत एक लाख के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आसपास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।