Kamal Nath: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का आज रायसेन दौरा

MP By Poll 2020: रायसेन की सांची विधानसभा से कांग्रेस ने दिया मदनलाल चौधरी को टिकट, चौधरी के समर्थन में सभा करेंगे कमल नाथ

Updated: Sep 29, 2020, 05:17 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 29 सिंतबर को रायसेन दौरे पर रहेंगे। जहां वे सांची विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री का यह रायसेन दौरा 24 सितंबर को प्रस्तावित था परंतु बारिश के कारण निरस्त कर दिया गया था। 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 29 सितंबर मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे रायसेन पहुंचेंगे। वे पहले मंडलम, सेक्टर और बूथ इकाइयों की बैठक करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इन बैठकों में चुनाव प्रचार रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ कार्यकर्ताओं की सभा को भी संबोधित करेंगे। 

गौरतलब हैं कि सांची विधानसभा सीट से 2018 के चुनाव में कांग्रेस के प्रभुराम चौधरी ने जीती थी वे भी उन्हीं 22 बागी सिधिया विधायकों में से एक थे जिन्होंने बीजेपी ज्वाइन की और कांग्रेस की सरकार अस्थिर कर दी। प्रभुराम चौधरी कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री थे। अब वे भाजपा की ओर से ताल ठोकते नजर आएंगे और उनके सामने कांग्रेस के मदनलाल चौधरी चुनाव मैदान में होंगे।