भोपाल के शाहपुरा में प्रॉपर्टी डीलर ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अखिलेश दुबे के रूप में हुई, जो मूल से जबलपुर का रहने वाला है।

भोपाल| शहर के शाहपुरा इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अखिलेश दुबे के रूप में हुई, जो मूल से जबलपुर का रहने वाला है। मृतक भोपाल के त्रिलंगा क्षेत्र में किराए के मकान में अकेला रहता था। शुक्रवार की रात उसके पड़ोसी ने उसे फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंफ दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, अखिलेश दुबे पिछले कुछ समय से अकेले ही रह रहे थे और वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।
यह भी पढ़ें: भोपाल: MANIT के जंगल में लगी भीषण आग, 30 टैंकर-दमकलें बुझाने में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्म कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एफएसएल टीम के साथ मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने इस घटना के बाद उस कमरे को सील कर दिया है जहां अखिलेश दुबे का शव मिला था। जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल जाएगा।