इंदौर में डबल मर्डर : अवैध निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, पड़ोसियों ने कर दी सगे भाइयों की हत्या

इंदौर के चंदन नगर इलाके में जमीनी विवाद में अपराधियों ने दो लोगों की हत्या कर दी है। साथ ही मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Updated: Jun 04, 2021, 10:56 AM IST

Photo courtesy: bhaskar
Photo courtesy: bhaskar

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला चंदन नगर इलाके में अलसुबह दो भाइयों की हत्या से सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने दो सगे भाई नईम और छोटू नामक शख्‍स की चाकू मारकर कर हत्या कर दी गई। हत्‍या जमीन विवाद को लेकर हुई है। पुलिस के अनुसार चंदननगर गणगौर कालोनी में दो पक्षों के बीच अबैध जमीन को कब्जा कर टीन ठोकने को लेकर विवाद हुआ। 70 साल की महिला खुर्शीद बी बीच बचाव में आई तो आरोपियों ने उसे भी पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर डायल 100 पहुँची। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


टीआई योगेश तोमर के मुताबिक, गुरुवार को भी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवारों का विवाद हुआ था। जिनमें दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। शुक्रवार सुबह नईम  खाली जमीन पर चद्दर ठोंक रहा था। यह देख समीर पक्ष के लोगों ने टीन ठोकने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि 2 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है हमलावरों द्वारा चाकू, डंडे और पत्थर का इस्तेमाल कर घटना को अंजाम दिया। दोनों ही पक्ष खानाबदोश बताए जा रहें हैं। 


पड़ोसियों ने  हमलावरों का  नाम याशीर, समीर, अरबाज, करीम, सूफियान, कमरजान, जुबेदा, साबरा और गुलनाज बताए हैं। हमला के बाद से घरों में ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है और कॉलोनी में आए दिन विवाद करते हैं। घटना के बाद तीन ईमली बस स्टैंड से पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।