हत्या का आरोपी सुशील कुमार गिरफ्तार, सुशील कुमार का सहयोगी भी पुलिस की गिरफ्त में
सुशील कुमार और उसके सहयोगी अजय को दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है, सुशील कुमार पर 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या का आरोप है

नई दिल्ली। हत्या के मामले में फरारी काट रहे ओलम्पिक विजेता सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के साथ साथ उसके सहयोगी अजय को भी अपनी हिरासत में लिया है। दोनों को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
हत्या का आरोपी सुशील कुमार गिरफ्तार, सुशील कुमार का सहयोगी भी पुलिस की गिरफ्त में, दिल्ली साकेत पुलिस ने जारी किया वीडियो #SushilKumarArrested pic.twitter.com/5Bz8vvVHmQ
— humsamvet (@humsamvet) May 23, 2021
यह भी पढ़ें : मर्डर के आरोपी पहलवान सुशील कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम ज़मानत याचिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशील कुमार और उसका सहयोगी अजय कार छोड़कर स्कूटी से अपने किसी परिचित से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान मुंडका में दोनों ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस पूरे मामले की पूछताछ कर रही है।
दिल्ली पुलिस को काफी लंबे से सुशील कुमार की तलाश थी। सुशील कुमार पर छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा को पीटकर मार डालने का आरोप है। सागर राणा की मौत होने के बाद से ही पहलवान फरारी काट रहा था। सुशील कुमार पर एक लाख जबकि उसके सहयोगी अजय पर 50 हज़ार की इनामी राशि भी घोषित की गई थी। सुशील कुमार की तलाश में पुलिस ने पंजाब के भटिंडा और मोहाली समेत कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन फरार पहलवान पुलिस को राजधानी दिल्ली में ही मिल गया।