Himachal-Gujarat Results Live: हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के पार, गुजरात में बीजेपी का कब्जा बरकरार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा विधानसभा में कुल 68 सीट हैं, बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत है। वहीं गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीट है, यहां बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत है।

Updated: Dec 08, 2022 12:19 PM IST

हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आने वाले हैं। दोनों राज्यों में सत्ताधारी दल बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच टक्कर है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक गुजरात में बीजेपी की सत्ता में वापसी के आसार हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कमबैक कर सकती है। आज गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के अलावा अलग-अलग राज्यों के छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे आ रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आ रहे हैं।

गुजरात में बीजेपी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

गुजरात में बीजेपी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 182 सीटों वाली गुजरात में करीब 157 सीटों पर भाजपा आगे है। वहीं कांग्रेस महज 17 सीटों पर सिमटकर रह गई है। राज्य में आप भी चार सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें आई है।

डरने की कोई जरूरत नहीं है: प्रतिभा सिंह

डरने की कोई जरूरत नहीं है: प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- ‘पीएम मोदी बार-बार हिमाचल प्रदेश आए लेकिन उनकी रैलियों का कुछ असर हुआ? बीजेपी जानती थी कि वह राज्य में हार सकती है और इसलिए पीएम मोदी बार-बार हिमाचल आए। जनता ने हमें जनादेश दिया है. डरने की कोई जरूरत नहीं है। हम राज्य में चंडीगढ़ या कहीं भी विधायकों से मिल सकते हैं। जो चुनाव जीते हैं। हमारे साथ हैं और हम सरकार बनाएंगे।

भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस की अजेय लीड

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर सावित्री मंडावी 4596 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम चल हैं उन्हें 1657 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 1381 मत मिले हैं।

हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के पार

हिमाचल प्रदेश के नतीजे थोड़ी देर में आएंगे, लेकिन उससे पहले आए रूझानों में कांंग्रेस आगे चल रही है। रुझानों में कांग्रेस 37 सीटों और बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है। अगर रूझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो कांग्रेस आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए 35 सीट चाहिए।

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मनोज आगे। दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार हैं।

राजस्थान की सरदारशहर सीट से कांग्रेस आगे

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार अनिल के शर्मा आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार हैं।

यूपी की रामपुर सीट से सपा आगे

उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में सपा उम्मीदवार मोहम्मद आसिम राजा आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना हैं।

हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ दिया है। कांग्रेस ने 35 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल विधानसभा विधानसभा में कुल 68 सीट हैं, बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है। भाजपा 15 और कांग्रेस भी 15 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल विधानसभा विधानसभा में कुल 68 सीट हैं, बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत है।

गुजरात में बीजेपी की बड़ी बढ़त

गुजरात में शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। बीजेपी 101 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस महज 35 सीटों पर बढ़त में है। आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

 

हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा आगे

हिमाचल प्रदेश के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा 17 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा विधानसभा में कुल 68 सीट हैं, बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत है।

गुजरात के पहले रुझान में BJP आगे

गुजरात में शुरुआती रुझानों में भाजपा 16 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी भी एक सीट पर आगे है।

पहले डाक मत पत्रों की होगी काउंटिंग

सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसके 30 मिनट के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के मतों की गिनती शुरू होगी। मतगणना स्थलों के आसपास शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है।

वोटों की गिनती शुरू

वोटों की गिनती शुरू

हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मतगणना स्थलों के बाहर मुस्तैद दिख रहे हैं।

जीत को लेकर हार्दिक आश्वस्त

कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में गए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 135-145 सीटें जीतकर राज्य में एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी।