क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 राज्यों से चुने गए 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।
नई दिल्ली। वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर से चुनकर आए 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों का चयन 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बहादुरी, सामाजिक योगदान, नवाचार, खेल, शिक्षा और अद्वितीय उपलब्धियों के आधार पर किया गया। यह सम्मान पाने वालों में 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के कारण विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले पाए।
सूची में शामिल 20 बच्चों में से दो, तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार, को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। उनकी जगह ये पुरस्कार उनके माता-पिता ने ग्रहण किए। समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजेता बच्चों से मुलाकात की और उनसे किया। उन्होंने कहा कि जेन जी और जेन अल्फा ही विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाने वाली नई शक्ति हैं और भारत का भविष्य इन्हीं बच्चों के हाथों में है।
यह भी पढ़ें:कनाडा के टोरंटो में 20 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या, यूनिवर्सिटी कैंपस में मारी गोली
वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों, अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह साहिबजादों की शहादत से जुड़ी है। मुगल सेना द्वारा 26 दिसंबर 1705 को इनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी शहादत को देश की स्मृति और सम्मान में सुरक्षित रखने के लिए पीएम मोदी ने 2022 में हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें:नीमच-नयागांव हाईवे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर
पुरस्कृत बच्चों में विभिन्न राज्यों से उल्लेखनीय प्रतिभाएं शामिल हैं
वाका लक्ष्मी प्रज्ञिका (7 साल) गुजरात
योगिता मंडावी (14 साल) - छत्तीसगढ़
आयशी प्रिषा बोराह (10 साल) - असम
वंश (17 साल) - चंडीगढ़
पूजा (17 साल) - उत्तरप्रदेश
सुमन सरकार (16 साल) - पश्चिम बंगाल
एस्तेर लालदुहावमी हनामते (9 साल) - मिजोरम
शिवानी होसुरु उप्परा (17 साल) - आंध्रप्रदेश
मोहम्मद सिद्दान (11 साल) - केरल
अजय राज (16 साल) - उत्तर प्रदेश
वैभव सूर्यवंशी (14 साल) - बिहार
ब्योमा ( 6 साल) - तमिलनाडु
कमलेश कुमार - बिहार
श्रवण सिंह (10 साल) - पंजाब
अर्णव महर्षि (17) - महाराष्ट्र
ज्योति - हरियाणा
धिनिधि देसिंघु - कर्नाटक
ज्योशना साबर - ओडिशा
विश्वनाथ कार्तिकेय – तेलंगाना
अनुष्का कुमारी - झारखंड
यह भी पढ़ें:भोपाल मेट्रो का टिकट सिस्टम फेल, 80 यात्रियों को ग्रुप टिकट न मिलने पर हंगामा




