मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, दो-तीन पंच लगे, राहुल गांधी ने बताया धरने से उठाने के दौरान उनके साथ क्या हुआ
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया गया है। देश में 152 पेपर लीक हुए और इससे 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए। लेकिन एक को भी सजा नहीं मिली।
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बीते दिन प्रधानमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन और जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने रहे प्रदर्शनकारियों की मांगें सामने रखी। राहुल गांधी ने इस दौरान बताया कि बीते दिन जब पुलिस उन्हें हिरासत में लेने आई तब उनके मुंह से खून निकल रहा था।
राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में शुरु में जंतर मंतर प्रदर्शन का वीडियो दिखाया। जहां पुलिस की बर्बरता हुई है। उन्होंने पूछा है आखिर क्यों? युवा शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनके साथ ऐसा सलूक क्यों किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों ने कोई क्राइम नहीं किया था। छात्र सिर्फ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। छात्र सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे थे।
राहुल ने 20 जुलाई के कई ऐसे वीडियो दिखाए, जिमसें महिलाओं के साथ पुलिस बदसलूकी करते दिख रही है। DCP संदीप लांबा पर लड़की को थप्पड़ मारने के आरोप लग रहे हैं। राहुल ने इसका भी वीडियो दिखाया। राहुल ने वीडियो दिखाकर बताया कि प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। एक छात्र के शरीर पर बंदूक के छर्रे दिखाई दिए
राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम हाउस के पास धरने के दौरान दिल्ली पुलिस के व्यवहार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब पुलिसवाले मुझे हटाने आए तो उन्होंने मेरे कान में कहा सरकार को हटाइए। पुलिस ने जब मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, दो-तीन पंच भी लगे, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारा एजुकेशन कभी दुनिया का सबसे बेहतरीन एजुकेशन सिस्टम माना जाता था। आज वह धांधली बन चुका है। देश में पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हो चुके हैं। हमारे छात्र पेपर लीक की वजह से परेशान हैं, तनाव को झेल रहे हैं। 7.5 करोड़ छात्र इससे प्रभावित हुए हैं। 1.4 लाख करोड़ भारत सरकार का एजुकेशन बजट है। 1.32 लाख करोड़ भारतीय परिवार नीट एग्जाम पर खर्च करते हैं। NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा है। ये गरीब परिवार के छात्र थे। लेकिन अब तक जवाबदेही तय नहीं हुई। शिक्षा को बर्बाद करने वालों को सजा नहीं हुई है।
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिनों से देश के छात्र गुस्से में हैं। इसलिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पहला कारण- एजुकेशन सिस्टम जो पूरी दुनिया में बेस्ट हुआ था। वह अब गड़बड़ हो गया है। बीते 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं। यह आंकड़ा 300 भी हो सकता है। कई बार पेपर लीक हुए, लेकिन उनका पता नहीं चला।
राहुल गांधी ने कहा कि छात्र केवल तीन मांग कर रहे हैं जो बिल्कुल जायज हैं और सरकार को इन्हें मानना होगा। उन्होंने कहा कि हम छात्रों की इन मांगों का पूरा समर्थन करते हैं।
स्टूडेंट्स की तीन मांगें
1. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो।
2. छात्रों पर हमला करने वाले हर व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
3. प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।




