Rajasthan: कांग्रेस विधायक की सीएम अशोक गहलोत को चिट्ठी से गरमाई सियासत
Bharat Singh: पूर्व मंत्री व विधायक भरत सिंह ने लिखी सीएम गहलोत को चिट्ठी, भ्रष्टाचारियों को मंत्रिमंडल से हटाएं

जयपुर। एक ख़त की वजह से राजस्थान कांग्रेस की सियासत गरमा गई है। यह पत्र पूर्व मंत्री व सांगोद विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर ने सीएम गहलोत को लिखा है। विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर ने पत्र लिखकर भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस नेता का यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पत्र का विषय प्रदेश के प्रभारी मंत्रियों का जिला बदलने के साथ ही सीएम गहलोत के मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार की गंगा बहाने वाले भ्रष्ट मंत्री को बाहर करना है। इस पत्र में भरत सिंह ने लिखा है कि, 'प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल का कितना लाभ होगा उसे परखने में समय लगेगा। आवश्यकता तो यह है कि आपने मंत्रिमंडल में सबसे भ्रष्ट मंत्री को जनता में संदेश भिजवाने हेतु कृपया बर्खास्त करें।'
Click: Sachin Pilot डिनर पर मिले सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट
कांग्रेस नेता ने आगे लिखा है कि, 'एक बार पहले भी सीएम रहते आप उन्हें हटा चुके हैं। यह मंत्री भ्रष्टाचार का माफिया है। इनका नाम लिखना आवश्यक नहीं समझता हूं। गंदगी की बदबू नजदीक के लोगों को ज्यादा दुर्गंध देती है।' भरत सिंह द्वारा लिखी गई इस चिट्ठी के वायरल होने के बाद बीजेपी नेता लगातार सीएम गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को घेर रहे हैं।
Click: Rajasthan सचिन पायलट को सताई युवाओं की चिंता, CM अशोक गहलोत को लिखा पत्र
राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने इस पत्र को शेयर करते हुए सीएम गहलोत पर चुटकी ली है। पुनिया ने लिखा, 'ये लो जी... एकदम ताज़ा है जी और पक्का जिम्मेदारी से कह सकता हूँ कि यह पत्र बीजेपी ने नहीं लिखाया है। माखन चुराया किसने? कब? फिर भी बने हुए हैं, बनाए हुए हैं अशोक गहलोत जी। इश्क के इम्तिहां और भी हैं। कब होगा न्याय?'
ये लो जी .....एकदम ताज़ा है जी और पक्का जिम्मेदारी से कह सकता हूँ कि यह पत्र @BJP4Rajasthan ने नहीं लिखाया है माखन चुराया किसने?कब?फिर भी बने हुए हैं, बनाए हुए हैं @ashokgehlot51 जी,
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) September 15, 2020
इश्क के इम्तिहां और भी हैं ....@BJP4India #कब_होगा_न्याय pic.twitter.com/LqumgP52lH
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह विवाद प्रदेश के हाड़ौती अंचल के दो कांग्रेस नेताओं का है। बताया जा रहा है कि बेबाक छवि रखने वाले भरत सिंह ने गहलोत मंत्रिमंडल में खान विभाग के मंत्री प्रमोद जैन भाया के लिए यह चिट्ठी लिखी है।