प्रेमी ने की लिव इन पार्टनर की हत्या, 10 महीने तक फ्रिज में रखी रही लाश, बिजली गुल होने पर बदबू से खुलासा
पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या करने वाला युवक उसके साथ लिव इन में रहता था। प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर आरोपी संयज ने ऐसा कदम उठाया।
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 5 साल से लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपने प्रेमिका की गला घोंटकर लगभग 11 महीने पहले हत्या की और शव फ्रिज में छिपा दिया। इस हत्या का खुलासा तब हुआ, जब शहर की बिजली गुल होने पर कमरे के अंदर से दुर्गंध आई। पुलिस इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या करने वाला युवक उसके साथ लिव इन में रहता था। प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर आरोपी संयज ने ऐसा कदम उठाया। आरोपी संजय 10 महीने पहले ही लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसके लाश को फ्रिज में रखकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी संजय पाटीदार को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी संजय पाटीदार किराए के कमरे में अपने लिव इन पार्टनर के साथ रहता था। उसने 10 महीने पहले प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का खुलासा तब हुआ, जब लाइट कट जाने के बाद मकान में रह रहे अन्य किराएदारों को दुर्गंध आई। इसकी सूचना जैसे-तैसे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस फ्रिज में शव देख चौंक गई। शव पूरी तरह काला पड़ चुका था। पुलिस के अनुसार महिला का डॉक्टरों का पैनल पीएम करेगा। वहीं, मकान मालिक ने बताया कि संजय कमरे में ताला लगा कर गया था। किराया भी नहीं दे रहा था। बार-बार कोई ना कोई बहाने बना रहा था।
बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, इसमें एक फ्रिज भी है। इसी में महिला की लाश मिली।