जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे में क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। इनके से 15 लोगों को बचा लिया गया है। अब तक 4 शव मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता है।
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बरगी बांध में पर्यटकों से भरा हुआ एक क्रूज पानी में डूब गया। इस क्रूज पर 31 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे की पुष्टि जबलपुर के कलेक्ट्रेट राघवेंद्र सिंह ने पुष्टि की है। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत की खबर है। वहीं 15 यात्री तैरकर बाहर निकल गए। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
हादसा खमरिया टापू के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य कर रही हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया।
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) April 30, 2026
प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं।
प्रशासन को…
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटना का दुःख व्यक्त किया है साथ ही क्रूज के ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं। प्रशासन को Magistrate Enquiry का आदेश देना चाहिए और Cruise के ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।'




