मध्य प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बारिश होने की संभावना
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई शहरों ने बूंदाबांदी और कोहरे का अनुमान लगाया है।
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, लेकिन आने वाले 2 -3 दिनों के लिए ठंड से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 से 12 जनवरी तक ग्वालियर, रीवा, सागर और जबलपुर जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार है साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा।
प्रदेश में मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 जनवरी तक दिन -रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट होगी। सर्द हवाओं से ठंड बढ़ेगी और पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय रहने से बूंदाबांदी और बादल वाला मौसम बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: कोहरे के साथ दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, AQI 400 पार, GRAP-3 के प्रतिबंध लागू
प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलने से शहरों में रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 3 दिनों से रात के तापमान में भारी गिरावट हुई है। लेकिन अब आने वाले 3 दिनों के लिए ठंड का यह दौर थम जाएगा। मौसम विभाग के मुताबित कुछ दिनों से हवा की गति में तीव्रता देखने को मिली है जिससे रात के तापमान में कमी आई है।
हिल स्टेशन पंचमढ़ी में बुधवार -गुरुवार की रात तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया। वहीं प्रदेश के बड़े शहर में भोपाल में 5 डिग्री, इंदौर में 8.6 डिग्री, ग्वालियर में 6.1 डिग्री, उज्जैन में 6.4 डिग्री, जबलपुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में मंडला में 3 डिग्री, उमरिया में 4.1 डिग्री, राजगढ़ में 4.6 डिग्री, रीवा में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा है कि 11 से 12 जनवरी तक, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, सागर, छतरपुर, सतना, कटनी, पन्ना और दमोह में बूंदाबांदी और कोहरा छाया रहेगा।